देशभर में मौसम तेजी से करवट ले रहा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मॉनसून केरल पहुंच चुका है और इसके साथ ही कई राज्यों में प्री-मॉनसून गतिविधियां तेज हो गई हैं। अगले कुछ दिनों तक देश के विभिन्न हिस्सों में बारिश, आंधी, गरज-चमक और तेज हवाओं का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने दिल्ली समेत 24 राज्यों के लिए चेतावनी जारी की है।
आमतौर पर मॉनसून 1 जून तक केरल पहुंच जाता है, लेकिन इस बार इसके 26 मई को पहुंचने का अनुमान लगाया गया था। हालांकि मॉनसून तय समय से करीब 9 दिन देरी से केरल पहुंचा है। इसके बाद अगले डेढ़ महीने में इसके पूरे देश में फैलने की प्रक्रिया जारी रहेगी।
मौसम विभाग के मुताबिक केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक के कई इलाकों में अगले सात दिनों तक भारी बारिश होने की संभावना है। केरल के कई हिस्सों में पहले से ही तेज बारिश दर्ज की जा रही है। इसी को देखते हुए अलप्पुझा, कोट्टायम और एर्नाकुलम जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। ऑरेंज अलर्ट का अर्थ है कि इन क्षेत्रों में 11 से 20 सेंटीमीटर तक बहुत भारी बारिश हो सकती है।
इसके अलावा अंडमान-निकोबार, लक्षद्वीप, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और कर्नाटक में भी शनिवार तक तेज बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है। आंध्र प्रदेश में भी बारिश की गतिविधियां बनी रह सकती हैं।













