• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Qaumi Tanzeem | Hindi News | Latest News | Breaking Samachar
Advertisement
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • बिहार
  • अरब दुनिया
  • दुनिया
  • बिजनेस
  • नौकरी
  • कैरियर
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • खेल
  • Epaper
  • اردو خبریں
No Result
View All Result

Home देश

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पर नियंत्रण को लेकर जारी लड़ाई और तेज

पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खेमे ने दावा किया कि उसने दो दिन पहले ही नई राष्ट्रीय कार्यसमिति का गठन कर लिया था

Qaumi Tanzeem by Qaumi Tanzeem
June 24, 2026
in देश
0
तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पर नियंत्रण को लेकर जारी लड़ाई और तेज
तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पर नियंत्रण को लेकर जारी लड़ाई मंगलवार को और तेज हो गई, जब पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खेमे ने दावा किया कि उसने दो दिन पहले ही नई राष्ट्रीय कार्यसमिति का गठन कर लिया था और बागी गुट द्वारा ममता बनर्जी को पार्टी अध्यक्ष पद से हटाकर समानांतर नेतृत्व की घोषणा किए जाने से कुछ घंटे पहले ही इसकी जानकारी निर्वाचन आयोग को भेज दी थी।

इस घटनाक्रम से संकेत मिलता है कि जहां एक ओर असंतुष्ट नेता संगठनात्मक बदलाव की तैयारी में जुटे थे, वहीं दूसरी ओर ममता बनर्जी ने पार्टी संगठन पर अपने दावे को मजबूत करने के लिए पहले ही कदम उठा लिया था।

ममता खेमे के एक वरिष्ठ नेता ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘जब बागी गुट अपनी राष्ट्रीय कार्यसमिति के गठन की तैयारी कर रहा था, तब तक ममता बनर्जी पार्टी अध्यक्ष के रूप में संगठनात्मक ढांचे को अंतिम रूप देकर उसकी सूची निर्वाचन आयोग को भेज चुकी थीं।’’

ममता बनर्जी के प्रति निष्ठा रखने वाले नेताओं के अनुसार, पार्टी की नेतृत्व संरचना और 24 सदस्यीय राष्ट्रीय कार्यसमिति को शनिवार को अंतिम रूप दिया गया था और इसकी सूची सोमवार दोपहर निर्वाचन आयोग को सौंपी गई। यह कदम विपक्ष के नेता ऋतब्रत बनर्जी के नेतृत्व वाले असंतुष्ट गुट के कोलकाता में विशेष अधिवेशन आयोजित करने से पहले उठाया गया।

यह खुलासा ऐसे समय में हुआ है जब एक दिन पहले बागी गुट ने ममता बनर्जी को पार्टी अध्यक्ष पद से हटाने, वरिष्ठ विधायक अरूप रॉय को नया अध्यक्ष चुनने और 30 सदस्यीय राष्ट्रीय कार्यसमिति के गठन की घोषणा की थी। इससे पार्टी के भीतर संगठनात्मक विभाजन और गहरा हो गया है।

ममता खेमे के सूत्रों ने बताया कि निर्वाचन आयोग को भेजी गई नई समिति की संरचना पहले की संगठनात्मक व्यवस्था से अलग है और इसमें असंतुष्ट गुट से जुड़े कई नेताओं को शामिल नहीं किया गया है।

उन्होंने कहा कि इसी महीने गठित राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य रहे अरूप विश्वास का नाम भी संशोधित पैनल से हटा दिया गया है।

एक अन्य कदम के तहत पार्टी की अनुशासन समिति ने फिरहाद हकीम, अरूप विश्वास, अरूप रॉय, जावेद खान, रथिन घोष, बिप्लब मित्रा, स्नेहाशीष चक्रवर्ती और सबीना यास्मीन सहित कई वरिष्ठ नेताओं को कथित पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

वरिष्ठ टीएमसी नेता और विधायक कुणाल घोष ने कहा, ‘‘यह एक हास्यास्पद नाटक है। जिस व्यक्ति को तृणमूल से निष्कासित किया जा चुका है, वह विशेष अधिवेशन आयोजित कर रहा है। मामला अदालत में है और हमें न्याय मिलने का भरोसा है। हम ऐसे हास्यास्पद व्यवहार को कोई महत्व नहीं देते। टीएमसी का मतलब ममता बनर्जी है, बाकी सब तमाशा है।

Previous Post

भारत आने वाले 11 जहाजों ने होर्मुज पार किया, 10 से ज्यादा जहाज अभी भी क्षेत्र में मौजूद

Next Post

वेनेजुएला में भूकंप से भारी तबाही, 10 हजार की मौत की आशंका, एयरपोर्ट भी तबाह

Qaumi Tanzeem

Qaumi Tanzeem

Next Post
वेनेजुएला में भूकंप से भारी तबाही, 10 हजार की मौत की आशंका, एयरपोर्ट भी तबाह

वेनेजुएला में भूकंप से भारी तबाही, 10 हजार की मौत की आशंका, एयरपोर्ट भी तबाह

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest

Hands on: Samsung Galaxy A5 2017 review

April 12, 2023
पुणे में बारिश के बीच छात्रों और नागरिकों का विशाल मार्च, मुंबई में भी प्रदर्शन

पुणे में बारिश के बीच छात्रों और नागरिकों का विशाल मार्च, मुंबई में भी प्रदर्शन

July 24, 2026
उत्तराखंड के देहरादून में बाघ और गुलदार का आतंक

उत्तराखंड के देहरादून में बाघ और गुलदार का आतंक

January 17, 2024
पश्चिम बंगाल में बीएसएफ को बड़ी सफलता हाथ लगी

पश्चिम बंगाल में बीएसएफ को बड़ी सफलता हाथ लगी

February 10, 2024

Hello world!

1

The Legend of Zelda: Breath of the Wild gameplay on the Nintendo Switch

0

Shadow Tactics: Blades of the Shogun Review

0

macOS Sierra review: Mac users get a modest update this year

0
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर खड़े ट्रक से भिड़ी कार, पति-पत्नी समेत चार लोगों की मौत

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर खड़े ट्रक से भिड़ी कार, पति-पत्नी समेत चार लोगों की मौत

August 15, 2026
यूपी में भी बिहार-बंगाल जैसी ‘बेईमानी’ हुई तो भविष्य में चुनाव नहीं होंगे: अखिलेश यादव

लाल किला झूठ बोलने की जगह नहीं, अखिलेश यादव का पीएम मोदी पर तंज

August 15, 2026
स्वतंत्रता दिवस पर आसमान से जमीन तक कड़ा पहरा

स्वतंत्रता दिवस पर आसमान से जमीन तक कड़ा पहरा

August 15, 2026
देशभर में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर तिरंगे और देशभक्ति के रंग में जश्न का माहौल

देशभर में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर तिरंगे और देशभक्ति के रंग में जश्न का माहौल

August 15, 2026

Recent News

Qaumi Tanzeem provide national news, international news, sports, articles, business, entrtaimnet, jobs and career news in Hindi online.

Follow Us

Browse by Category

  • Uncategorized
  • अरब दुनिया
  • उत्तर प्रदेश
  • कैरियर
  • खेल
  • झारखंड
  • दुनिया
  • देश
  • नौकरी
  • बिजनेस
  • बिहार
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल

Recent News

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर खड़े ट्रक से भिड़ी कार, पति-पत्नी समेत चार लोगों की मौत

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर खड़े ट्रक से भिड़ी कार, पति-पत्नी समेत चार लोगों की मौत

August 15, 2026
यूपी में भी बिहार-बंगाल जैसी ‘बेईमानी’ हुई तो भविष्य में चुनाव नहीं होंगे: अखिलेश यादव

लाल किला झूठ बोलने की जगह नहीं, अखिलेश यादव का पीएम मोदी पर तंज

August 15, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© copyright 2017 - 2023, Qaumi Tanzeem, All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • बिहार
  • अरब दुनिया
  • दुनिया
  • बिजनेस
  • नौकरी
  • कैरियर
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • खेल
  • Epaper
  • اردو خبریں

© copyright 2017 - 2023, Qaumi Tanzeem, All Rights Reserved.