• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Qaumi Tanzeem | Hindi News | Latest News | Breaking Samachar
Advertisement
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • बिहार
  • अरब दुनिया
  • दुनिया
  • बिजनेस
  • नौकरी
  • कैरियर
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • खेल
  • Epaper
  • اردو خبریں
No Result
View All Result

Home देश

मेयर पद को लेकर शिंदे की शिवसेना और बीजेपी में ठन गई

शिवसेना मेयर पद की मांग पर अड़ी है और बीजेपी पर नगरसेवकों को तोड़ने की आशंका जताई जा रही है

Qaumi Tanzeem by Qaumi Tanzeem
January 18, 2026
in देश
0
मेयर पद को लेकर  शिंदे की शिवसेना और बीजेपी में ठन गई

बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) में मेयर पद को लेकर एकनाथ शिंदे की शिवसेना और बीजेपी में ठन गई है। शिंदे सेना ने बीएमसी में ढ़ाई-ढ़ाई साल टर्म में मेयर पद की मांग की है। इससे बीजेपी में नाराजगी है। हालांकि, शिंदे सेना ने मेयर पद पाने के लिए एक और भावनात्मक खेल खेला है। उसने यह भी मांग की है कि शिवसेना के जन्मदाता बाल ठाकरे के 23 जनवरी को जन्मशताब्दी पर शिवसेना (शिंदे गुट) का मेयर होना चाहिए। शिंदे सेना ने बड़ी चालाकी से यह मांग की है। क्योंकि, शुक्रवार को बीएमसी चुनाव में ठाकरे सत्ता खत्म करने के बाद बीजेपी नेता और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने महायुति की जीत को बाल ठाकरे को समर्पित करने की घोषणा की। शिंदे सेना प्रवक्ता शायना एनसी ने बीएमसी में महिला मेयर की मांग की है। मुख्यमंत्री फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस ने भी बीएमसी में महिला मेयर हो ऐसी इच्छा जताई है।

शिंदे सेना की ओर से बीएमसी में ढ़ाई साल के टर्म पर मेयर पद की मांग करने के बाद ठाणे में 28 सीटों पर जीत हासिल करने वाली बीजेपी ने आक्रामक रुख कर लिया है। बीजेपी विधायक संजय केलकर ने प्रेस कांफ्रेंस करके स्पष्ट किया है कि अगर हमें सम्मान नहीं मिलेगा तो हम विपक्ष की कुर्सी पर बैठने के लिए तैयार हैं। दबाव की रणनीति अपनाते हुए केलकर ने यह भी स्पष्ट किया है कि बीजेपी को डिप्टी मेयर सहित अन्य समितियों में हिस्सा चाहिए।

मेयर पद को लेकर शिंदे सेना और बीजेपी के बीच स्थिति अच्छी नहीं है। शिंदे सेना में डर है कि मुंबई में उनके चुने हुए नगरसेवकों को तोड़कर बीजेपी कोई नया खेल खेल सकती है। इसलिए शिंदे सेना के नगरसेवकों को बांद्रा स्थित एक पांच सितारा होटल में रखा गया है। चर्चा तो यह भी है कि बीजेपी की ओर से उद्धव ठाकरे गुट के चुने हुए नगरसेवकों को भी तोड़ा जा सकता है। बीएमसी चुनाव में बीजेपी ने 89 और शिंदे सेना 29 सीटों पर जीत हासिल की है। 227 सीटों वाले बीएमसी में बहुमत के जादुई आंकड़े 114 से ज्यादा महायुति को 118 नगरसेवक हैं। बीजेपी के सूत्रों का कहना है कि 4 सीटें ज्यादा होने से बीजेपी को शिंदे सेना से हमेशा खतरा बना रहेगा। इसलिए बीजेपी ऐसी रणनीति पर काम कर रही है जिससे शिंदे सेना को दबाकर रखा जा सके। ठाणे में शिंदे सेना को डर नहीं है। क्योंकि, उसके 75 नगरसेवक हैं जो बहुमत के जादुई आंकड़े से ज्यादा है। ऐसे में सत्ता में अगर बीजेपी उसके साथ नहीं भी रहेगी तो शिंदे सेना को कोई फर्क नहीं पड़ेगा। लेकिन बीजेपी सत्ता में शामिल होने के लिए दबाव की राजनीति कर रही है। इधर मेयर पद को लेकर शिंदे सेना और बीजेपी के बीच रस्साकशी हो रही है उसे देखते हुए फडणवीस ने शनिवार को मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा है कि बीएमसी में महायुति का मेयर होगा। मेयर कौन होगा, कितने साल के लिए होगा यह सब मैं और एकनाथ शिंदे मिलकर तय करेंगे।

Previous Post

आसिया अंद्राबी समेत तीन दोषियों की सजा पर सुनवाई टली

Next Post

दिल्ली में छाई स्मॉग की मोटी चादर, कई इलाकों में AQI 400 के पार

Qaumi Tanzeem

Qaumi Tanzeem

Next Post
दिल्ली में बेहद गंभीर श्रेणी में पहुंची वायु गुणवत्ता

दिल्ली में छाई स्मॉग की मोटी चादर, कई इलाकों में AQI 400 के पार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest

Hands on: Samsung Galaxy A5 2017 review

April 12, 2023
पुणे में बारिश के बीच छात्रों और नागरिकों का विशाल मार्च, मुंबई में भी प्रदर्शन

पुणे में बारिश के बीच छात्रों और नागरिकों का विशाल मार्च, मुंबई में भी प्रदर्शन

July 24, 2026
उत्तराखंड के देहरादून में बाघ और गुलदार का आतंक

उत्तराखंड के देहरादून में बाघ और गुलदार का आतंक

January 17, 2024
पश्चिम बंगाल में बीएसएफ को बड़ी सफलता हाथ लगी

पश्चिम बंगाल में बीएसएफ को बड़ी सफलता हाथ लगी

February 10, 2024

Hello world!

1

The Legend of Zelda: Breath of the Wild gameplay on the Nintendo Switch

0

Shadow Tactics: Blades of the Shogun Review

0

macOS Sierra review: Mac users get a modest update this year

0
यूपी में भी बिहार-बंगाल जैसी ‘बेईमानी’ हुई तो भविष्य में चुनाव नहीं होंगे: अखिलेश यादव

लाल किला झूठ बोलने की जगह नहीं, अखिलेश यादव का पीएम मोदी पर तंज

August 15, 2026
स्वतंत्रता दिवस पर आसमान से जमीन तक कड़ा पहरा

स्वतंत्रता दिवस पर आसमान से जमीन तक कड़ा पहरा

August 15, 2026
देशभर में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर तिरंगे और देशभक्ति के रंग में जश्न का माहौल

देशभर में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर तिरंगे और देशभक्ति के रंग में जश्न का माहौल

August 15, 2026
असम में बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 104 हुई, 78,000 से अधिक लोग प्रभावित

असम में बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 104 हुई, 78,000 से अधिक लोग प्रभावित

August 14, 2026

Recent News

Qaumi Tanzeem provide national news, international news, sports, articles, business, entrtaimnet, jobs and career news in Hindi online.

Follow Us

Browse by Category

  • Uncategorized
  • अरब दुनिया
  • उत्तर प्रदेश
  • कैरियर
  • खेल
  • झारखंड
  • दुनिया
  • देश
  • नौकरी
  • बिजनेस
  • बिहार
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल

Recent News

यूपी में भी बिहार-बंगाल जैसी ‘बेईमानी’ हुई तो भविष्य में चुनाव नहीं होंगे: अखिलेश यादव

लाल किला झूठ बोलने की जगह नहीं, अखिलेश यादव का पीएम मोदी पर तंज

August 15, 2026
स्वतंत्रता दिवस पर आसमान से जमीन तक कड़ा पहरा

स्वतंत्रता दिवस पर आसमान से जमीन तक कड़ा पहरा

August 15, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© copyright 2017 - 2023, Qaumi Tanzeem, All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • बिहार
  • अरब दुनिया
  • दुनिया
  • बिजनेस
  • नौकरी
  • कैरियर
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • खेल
  • Epaper
  • اردو خبریں

© copyright 2017 - 2023, Qaumi Tanzeem, All Rights Reserved.