राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शप) प्रमुख शरद पवार ने बढ़ती महंगाई को लेकर रविवार को केंद्र सरकार की आलोचना की और दावा किया कि आवश्यक वस्तुओं की बार-बार बढ़ रही कीमतों का बोझ आम लोगों पर पड़ रहा है, जिसके लिए सरकार को राजनीतिक कीमत चुकानी पड़ेगी।
पूर्व केंद्रीय मंत्री ने दावा किया कि महंगाई के कारण देश भर के लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है और उन्होंने सरकार के इस रुख पर सवाल उठाया कि मूल्य वृद्धि नियंत्रण में है।
कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने बीजेपी पर महंगाई के संबंध में अपने पहले के रुख से पलटने का आरोप लगाया और कहा कि सत्तारूढ़ पार्टी अब आम लोगों को प्रभावित करने वाले मुद्दों के प्रति वैसी चिंता नहीं दिखा रही है, जैसी उसने विपक्ष में रहते हुए दिखाई थी।













