ब्रिक्स समिट में खाने की जिम्मेदारी संभाल रही आईटीसी की कॉर्पोरेट शेफ मनीषा ने कहा, “हम कई तरह के व्यंजन पेश कर रहे हैं। पिछले डेढ़ दिन से हम अपने ब्रांड्स जैसे बुखारा, दम पुख्त, दक्षिण और कबाब एंड करीज के खाने को शोकेस कर रहे हैं, ताकि हर प्रतिभागी उन्हें चख सके।”
उन्होंने कहा, “जब हम मेन्यू बनाते हैं, क्योंकि हमें पता होता है कि पूरी दुनिया से गेस्ट आते हैं। तो इसमें हमारा इंडियन खाना तो है ही, इसके साथ-साथ चाइनीज खाना भी है, वेस्टर्न खाना भी है। ऐसा इसलिए क्योंकि वे भारतीय खाना खाएंगे ही, लेकिन इसके साथ ही उनका खाना भी होना चाहिए। आज हमने जितने भी देश हैं, उनका थोड़ा-बहुत खाना शोकेस किया है।”
मनीषा ने बताया कि यह उनके लिए बहुत गर्व की बात है कि इस इवेंट के लिए उन्हें चुना गया है। उन्होंने कहा, “जी20 में भी हमने ही सर्व किया था, इसके अलावा एआई समिट में भी हमने ही सर्व किया था। अब हम ये वाला समिट भी सर्व कर रहे हैं। इसमें हमें भी एक चैलेंज मिलता है, जिसमें हम अपने देश को शोकेस करते हैं और हमारे लिए भी बड़ी गर्व की बात है कि हमें सम्मान दिया जाता है।













