झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित धांधलियों के खिलाफ जारी छात्रों के प्रदर्शन और अनशन का लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने समर्थन किया है। उन्होंने आज कहा कि हमारा एजुकेशन सिस्टम ढह गया है। चाहे किसी की सरकार हो छात्रों की बात सुननी चाहिए। राहुल गांधी आज अपने इंस्टाग्राम पर छात्रों और युवाओं के लाइव सवालों के जवाब दे रहे थे। इसी दौरान एक छात्र ने झारखंड में चल रहे छात्रों के आंदोलन के बारे में सवाल किया, जिसका उन्होंने जवाब दिया।
राहुल गांधी ने कहा, “देश में हो रहे छात्र आंदोलन एजुकेशन सिस्टम के खिलाफ हो रहे हैं। मैंने साफ कहा है, कोटा में कहा है, देहरादून में कहा है और अब प्रयागराज में कहने वाला हूं। हमारा एजुकेशन सिस्टम ढह गया है। यह बहुत महंगा है और दबाने वाला है। हर सरकार को छात्रों की बात सुननी चाहिए। इस सिस्टम को बदलने के लिए एक्शन लेना चाहिए। चाहे वह कांग्रेस की सरकार हो, केंद्र की सरकार हो या फिर झारखंड की सरकार हो।












