रिजिजू के पोस्ट पर राहुल गांधी ने तुरंत जवाब दिया। उन्होंने ‘एक्स’ पोस्ट कर लिखा, ” किरेन रिजिजू, संसदीय कार्य मंत्री होने के नाते आपसे बेहतर यह कौन जानता होगा। महिला आरक्षण विधेयक 2023 में ही सर्वसम्मति से पारित हो चुका है, कांग्रेस के पूर्ण समर्थन के साथ।
राहुल गांधी ने शुक्रवार को जारी वीडियो में कहा था कि भारत की महिलाओं को खुद को अभिव्यक्त करने तथा विस्तारित सोच की आजादी नहीं मिल पा रही है।
उन्होंने कहा था, ‘‘भारत की महिलाओं को खुद को अभिव्यक्त नहीं करने दिया जा रहा है। उन्हें कल्पना करने की अनुमति नहीं है। मेरे लिए कोई भी देश तब तक सफल नहीं हो सकता, जब तक उसकी महिलाएं खुद को अभिव्यक्त नहीं कर रही हों।’’
राहुल गांधी ने कहा था, ‘‘ मुझे लगता है कि मेरी राजनीति का बहुत बड़ा हिस्सा और इस देश की राजनीति का बहुत बड़ा हिस्सा लोगों को यह समझाने से जुड़ा होना चाहिए कि महिलाओं की अभिव्यक्ति के बिना हमारा देश अवरुद्ध और अधूरा है।’’
रीजीजू और राहुल गांधी के बीच यह नोंकझोक ऐसे समय हुई है, जब सरकार महिला आरक्षण और परिसीमन संबंधी संविधान संशोधन विधेयक पर सहमति बनाने का प्रयास कर रही है।रीजीजू ने इस मामले और संसद में जाती गतिरोध को खत्म करने के लिए हाल के दिनों में राहुल गांधी से कई बार संपर्क किया है।













