जंतर-मंतर पर जारी विरोध प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने अगले आदेश तक नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को बंद कर दिया है। इस स्टेशन पर कोई इंटरचेंज सुविधा भी उपलब्ध नहीं होगी।
दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जानकारी दी कि अगले आदेश तक नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन बंद रहेगा। इस स्टेशन पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध नहीं होगी।
‘एक्स’ पोस्ट में डीएमआरसी ने आगे लिखा, “किसी भी असुविधा के लिए हमें गहरा खेद है।” हालांकि, डीएमआरसी ने नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को बंद करने का कारण नहीं स्पष्ट नहीं किया है।












