लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक के विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस बैरिकेड पर चढ़कर राष्ट्रीय ध्वज लहराया। दरअसल इंडिया ब्लॉक के सांसदों को ईसी दफ्तर मार्च के दौरान नीति आयोग के दफ्तर के सामने रोक दिया गया है। यहां पर बैरिकेडिंग की गई है। इंडिया ब्लॉक के सांसद यहां से ईसी दफ्तर की ओर बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं, उन्हें आगे जाने नहीं दिया जा रहा है। इसी दौरान राहुल गांधी ने बैरिकेडिंग पर चढ़कर तिरंगा लहराया।












