समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी बीजेपी सरकार निवेश का झूठा प्रचार करती रही और कोई निवेश नहीं हुआ। सपा मुख्यालय से जारी एक बयान के अनुसार, यादव ने कहा कि बीजेपी सरकार ने मध्यम, लघु एवं सूक्ष्म उद्योग (एमएसएमई) इकाइयों को बर्बाद कर दिया और निवेशकों ने कोई निवेश नहीं किया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार अपने करीबियों को आगे बढ़ा रही है।
अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर मोबाइल निर्माण को लेकर भी ‘‘झूठा दावा’’ करने का आरोप लगाया और कहा कि प्रदेश में मोबाइल का निर्माण नहीं हो रहा, बल्कि केवल असेम्बल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 2027 का विधानसभा चुनाव ‘‘लोकतंत्र और संविधान बचाने का चुनाव’’ है। उन्होंने इसे जनता के लिए अंतिम अवसर बताया।













