जम्मू-कश्मीर में मौसम की मार जारी है। किश्तवाड़ के बाद अब कठुआ में बादल फटने से भीषण तबाही मची है। शनिवार-रविवार की मध्यरात्रि में कठुआ के राजबाग के जोड़ घाटी गांव में अचानक बादल फटने से 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी है।
बादल फटने की सूचना मिलने के बाद पुलिस और SDRF की संयुक्त टीम गांव में पहुंच गई है। प्रभावित इलाके में राहत कार्य जारी है। अब तक चार शव बरामद किए जा चुके हैं। 6 घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।
कठुआ के उपायुक्त राजेश शर्मा ने बताया, “कठुआ के जोध गांव में अचानक बाढ़ और भूस्खलन की घटना हुई है। भूस्खलन से 2-3 मकान प्रभावित हुए हैं। 6 लोगों के फंसे होने की खबर है। राहत और बचाव कार्य जारी है। भारी बारिश के कारण रास्ते में कुछ सड़कें भी बह गई हैं।