• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Qaumi Tanzeem | Hindi News | Latest News | Breaking Samachar
Advertisement
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • बिहार
  • अरब दुनिया
  • दुनिया
  • बिजनेस
  • नौकरी
  • कैरियर
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • खेल
  • Epaper
  • اردو خبریں
No Result
View All Result

Home बिहार

बिहार की मतदाता सूची का ड्राफ्ट जारी

SIR के बाद करीब 65 लाख लोगों के नाम कटे

Qaumi Tanzeem by Qaumi Tanzeem
August 2, 2025
in बिहार
0
‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ अभी नहीं:निर्वाचन आयोग

चुनावी राज्य बिहार में निर्वाचन आयोग की ओर से कराए गए विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद तैयार की गई मसौदा मतदाता सूची जारी कर दी गई है। इसमें 65 लाख से अधिक लोगों के नाम शामिल नहीं किए गए हैं, जिससे पंजीकृत मतदाताओं की कुल संख्या लगभग 7.9 करोड़ से घटकर 7.24 करोड़ रह गई है।  मतदाता अपना नाम निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर देख सकते हैं।

निर्वाचन आयोग के मुताबिक, पटना में सबसे ज्यादा 3.95 लाख गणना प्रपत्र को मसौदा मतदाता सूची में शामिल नहीं किया गया है, जबकि मधुबनी में ऐसे गणना प्रपत्र की संख्या 3.52 लाख, पूर्वी चंपारण में 3.16 लाख और गोपालगंज में 3.10 लाख है। मसौदा सूचियों के प्रकाशन के साथ ही ‘दावों और आपत्तियों’ की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है, जो एक सितंबर तक जारी रहेगी।

आयोग के अनुसार, एसआईआर की कवायद शुरू होने से पहले बिहार में पंजीकृत मतदाताओं की संख्या लगभग 7.9 करोड़ बताई गई थी। आयोग ने बताया कि तब से 22.34 लाख लोगों की मौत हो चुकी है, 36.28 लाख लोग या तो राज्य से स्थायी रूप से बाहर चले गए हैं या अपने बताए गए पते पर नहीं मिले हैं और 7.01 लाख लोग एक से अधिक स्थानों पर पंजीकृत पाए गए हैं।

मसौदा मतदाता सूची ऑनलाइन जारी कर दी गई है और राज्य के सभी 38 जिलों में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को दावे और आपत्तियों के चरण के लिए इनके प्रिंटआउट उपलब्ध कराए जा रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि सुपौल, नवादा, लखीसराय, दरभंगा, शिवहर, जमुई और गयाजी के जिलाधिकारियों ने अपने-अपने जिलों की मसौदा सूची राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को सौंप दी है।

मसौदा सूचियों के प्रकाशन के साथ ही ‘‘दावों और आपत्तियों’’ की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है, जो एक सितंबर तक जारी रहेगी और इस अवधि के दौरान मतदाता गलत तरीके से नाम हटाए जाने की शिकायत लेकर संबंधित प्राधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं। यह चरण एक सितंबर तक जारी रहेगा और इसके बाद अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। बिहार में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं।

पटना में कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) जैसी विपक्षी पार्टियों ने मसौदा मतदाता सूची में साझा किए गए विवरण पर असंतोष व्यक्त किया। ये दल आरोप लगा रहे हैं कि इस कवायद का मकसद राज्य विधानसभा चुनावों में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की मदद करना है। इसके खिलाफ उच्चतम न्यायालय में भी याचिकाएं दायर की गईं, जिसने इस सप्ताह की शुरुआत में कहा कि एसआईआर का परिणाम ‘सामूहिक समावेशन होना चाहिए, न कि सामूहिक बहिष्कार।

Previous Post

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार का ऐलान

Next Post

जमाअत-ए-इस्लामी हिंद ने बिहार में चुनाव पुनरीक्षण और बंगाली प्रवासियों के उत्पीड़न पर गंभीर चिंता व्यक्त की

Qaumi Tanzeem

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest

Hands on: Samsung Galaxy A5 2017 review

April 12, 2023
उत्तराखंड के देहरादून में बाघ और गुलदार का आतंक

उत्तराखंड के देहरादून में बाघ और गुलदार का आतंक

January 17, 2024
पश्चिम बंगाल में बीएसएफ को बड़ी सफलता हाथ लगी

पश्चिम बंगाल में बीएसएफ को बड़ी सफलता हाथ लगी

February 10, 2024
धीरेंद्र शास्त्री के ‘हिंदू राष्ट्र’ पर नीतीश कुमार का जवाब- यह संभव ही नहीं, हर धर्म का बराबर सम्मान

धीरेंद्र शास्त्री के ‘हिंदू राष्ट्र’ पर नीतीश कुमार का जवाब- यह संभव ही नहीं, हर धर्म का बराबर सम्मान

May 17, 2023

Hello world!

1

The Legend of Zelda: Breath of the Wild gameplay on the Nintendo Switch

0

Shadow Tactics: Blades of the Shogun Review

0

macOS Sierra review: Mac users get a modest update this year

0
ड्रोन गिरने के बाद आग लगने से दुबई एयरपोर्ट बंद

ड्रोन गिरने के बाद आग लगने से दुबई एयरपोर्ट बंद

March 16, 2026
पश्चिम बंगाल में ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी

असम, केरल, पुडुचेरी में 9 , तमिलनाडु में 23 , बंगाल में 23, 29 अप्रैल को चुनाव

March 15, 2026
रसोई गैस संकट से देश में पहली मौत

रसोई गैस संकट से देश में पहली मौत

March 14, 2026
सोनम वांगचुक की हिरासत को तत्काल प्रभाव से समाप्त करने का फैसला

सोनम वांगचुक की हिरासत को तत्काल प्रभाव से समाप्त करने का फैसला

March 14, 2026

Recent News

ड्रोन गिरने के बाद आग लगने से दुबई एयरपोर्ट बंद

ड्रोन गिरने के बाद आग लगने से दुबई एयरपोर्ट बंद

March 16, 2026
पश्चिम बंगाल में ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी

असम, केरल, पुडुचेरी में 9 , तमिलनाडु में 23 , बंगाल में 23, 29 अप्रैल को चुनाव

March 15, 2026
रसोई गैस संकट से देश में पहली मौत

रसोई गैस संकट से देश में पहली मौत

March 14, 2026
सोनम वांगचुक की हिरासत को तत्काल प्रभाव से समाप्त करने का फैसला

सोनम वांगचुक की हिरासत को तत्काल प्रभाव से समाप्त करने का फैसला

March 14, 2026
Qaumi Tanzeem | Hindi News | Latest News | Breaking Samachar

Qaumi Tanzeem provide national news, international news, sports, articles, business, entrtaimnet, jobs and career news in Hindi online.

Follow Us

Browse by Category

  • Uncategorized
  • अरब दुनिया
  • उत्तर प्रदेश
  • कैरियर
  • खेल
  • झारखंड
  • दुनिया
  • देश
  • नौकरी
  • बिजनेस
  • बिहार
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल

Recent News

ड्रोन गिरने के बाद आग लगने से दुबई एयरपोर्ट बंद

ड्रोन गिरने के बाद आग लगने से दुबई एयरपोर्ट बंद

March 16, 2026
पश्चिम बंगाल में ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी

असम, केरल, पुडुचेरी में 9 , तमिलनाडु में 23 , बंगाल में 23, 29 अप्रैल को चुनाव

March 15, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© copyright 2017 - 2023, Qaumi Tanzeem, All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • बिहार
  • अरब दुनिया
  • दुनिया
  • बिजनेस
  • नौकरी
  • कैरियर
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • खेल
  • Epaper
  • اردو خبریں

© copyright 2017 - 2023, Qaumi Tanzeem, All Rights Reserved.