• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Qaumi Tanzeem | Hindi News | Latest News | Breaking Samachar
Advertisement
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • बिहार
  • अरब दुनिया
  • दुनिया
  • बिजनेस
  • नौकरी
  • कैरियर
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • खेल
  • Epaper
  • اردو خبریں
No Result
View All Result

Home बिहार

महाराष्ट्र चुनाव की धांधली बिहार में दोहराने की कोशिश:राहुल गांधी

Qaumi Tanzeem by Qaumi Tanzeem
July 9, 2025
in बिहार
0
महाराष्ट्र चुनाव की धांधली  बिहार में दोहराने की कोशिश:राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को पटना में मतदाता पुनरीक्षण के खिलाफ इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन के दौरान आरोप लगाया कि 2024 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में बीजेपी को लाभ पहुंचाने के लिए धांधली की गई और बीजेपी सरकार इस साल के अंत में होने वाले बिहार चुनाव में भी ऐसा करना चाहती है, लेकिन हम ऐसा नहीं होने देंगे।

राहुल गांधी ने बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के खिलाफ पटना में निर्वाचन आयोग के कार्यालय तक विरोध मार्च के दौरान ‘इंडिया’ गठबंधन के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में बीजेपी और एनडीए को लाभ पहुंचाने के लिए धांधली की गई थी। वे बिहार में भी इसे दोहराना चाहते हैं जो हम होने नहीं देंगे।

उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण, मतदाता सूची में हेराफेरी करने के ‘महाराष्ट्र मॉडल’ का विस्तार है और इससे न केवल लोगों के वोट देने के अधिकार को बल्कि उनके पूरे भविष्य को हथिया लिया जाएगा। उन्होंने कहा, ‘‘निर्वाचन आयोग को संविधान की रक्षा करनी चाहिए। वह बीजेपी के निर्देशों पर काम कर रहा है। इन निर्वाचन आयुक्तों को बीजेपी ने ही नामित किया है। मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण चुनावी चोरी का एक प्रयास है। हम निर्वाचन आयोग को मतदाताओं, खासकर युवाओं के (मतदान के) अधिकार छीनने नहीं देंगे।’’

लोकसभा में विपक्ष के नेता सुबह राज्य की राजधानी पटना पहुंचे। उनके साथ राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) नेता तेजस्वी यादव, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) के महासचिव डी राजा और अन्य विपक्षी दलों के वरिष्ठ नेता भी थे। उन्होंने आरोप लगाया कि निर्वाचन आयोग में बीजेपी द्वारा नामित लोग शामिल हैं और बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण का उद्देश्य सत्तारूढ़ पार्टी की सेवा करना है।

अपनी शैली में संविधान की लाल प्रति लिए राहुल गांधी ने कहा, ‘‘निर्वाचन आयोग भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)-राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की भाषा बोल रहा है। पहले निर्वाचन आयोग के सदस्यों के चयन में भारत के प्रधान न्यायाधीश और विपक्ष के नेता शामिल होते थे लेकिन अब हमें इस प्रक्रिया से बाहर रखा गया है और बीजेपी द्वारा नामित निर्वाचन आयुक्तों के नामों वाला एक कागज थमा दिया गया।’’

राहुल गांधी ने महाराष्ट्र की मतदाता सूची में कथित तौर पर ‘‘फर्जी मतदाताओं’’ के नाम जोड़े जाने की ओर इशारा करते हुए कहा, ‘‘हम ‘महाराष्ट्र मॉडल’ का पहले ही पर्दाफाश कर चुके हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘महाराष्ट्र की मतदाता सूची में भारी विसंगतियां पाई गईं जहां हजारों मतदाताओं को एक ही घर का निवासी दिखाया गया। जब हमने इन विसंगतियों को उजागर किया तो निर्वाचन आयोग ने हमारे साथ विवरण साझा करने से इनकार कर दिया और वह बीजेपी-संघ की भाषा बोलता रहा।

Previous Post

बिहार में वोटर वेरिफिकेशन के खिलाफ चक्का जाम

Next Post

बिहार वोटर वेरिफिकेशन पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार

Qaumi Tanzeem

Qaumi Tanzeem

Next Post
राजद्रोह कानूनः अब संविधान पीठ में होगी सुनवाई

बिहार वोटर वेरिफिकेशन पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
उत्तराखंड के देहरादून में बाघ और गुलदार का आतंक

उत्तराखंड के देहरादून में बाघ और गुलदार का आतंक

January 17, 2024

Hands on: Samsung Galaxy A5 2017 review

April 12, 2023
पश्चिम बंगाल में बीएसएफ को बड़ी सफलता हाथ लगी

पश्चिम बंगाल में बीएसएफ को बड़ी सफलता हाथ लगी

February 10, 2024
धीरेंद्र शास्त्री के ‘हिंदू राष्ट्र’ पर नीतीश कुमार का जवाब- यह संभव ही नहीं, हर धर्म का बराबर सम्मान

धीरेंद्र शास्त्री के ‘हिंदू राष्ट्र’ पर नीतीश कुमार का जवाब- यह संभव ही नहीं, हर धर्म का बराबर सम्मान

May 17, 2023

Hello world!

1

The Legend of Zelda: Breath of the Wild gameplay on the Nintendo Switch

0

Shadow Tactics: Blades of the Shogun Review

0

macOS Sierra review: Mac users get a modest update this year

0
मगध मेडिकल कॉलेज के इंटर्न डॉक्टरों की हड़ताल

मगध मेडिकल कॉलेज के इंटर्न डॉक्टरों की हड़ताल

August 27, 2025
वोटर अधिकार यात्रा’ में शामिल हुईं प्रियंका गांधी

वोटर अधिकार यात्रा’ में शामिल हुईं प्रियंका गांधी

August 27, 2025
हिमाचल में आफत की बारिश! कालका-शिमला रेल यातायात निलंबित

हिमाचल में बारिश-भूस्खलन का कहर

August 26, 2025
कटरा-वैष्णो देवी मार्ग पर बड़ा हादसा

कटरा-वैष्णो देवी मार्ग पर बड़ा हादसा

August 26, 2025

Recent News

मगध मेडिकल कॉलेज के इंटर्न डॉक्टरों की हड़ताल

मगध मेडिकल कॉलेज के इंटर्न डॉक्टरों की हड़ताल

August 27, 2025
वोटर अधिकार यात्रा’ में शामिल हुईं प्रियंका गांधी

वोटर अधिकार यात्रा’ में शामिल हुईं प्रियंका गांधी

August 27, 2025
हिमाचल में आफत की बारिश! कालका-शिमला रेल यातायात निलंबित

हिमाचल में बारिश-भूस्खलन का कहर

August 26, 2025
कटरा-वैष्णो देवी मार्ग पर बड़ा हादसा

कटरा-वैष्णो देवी मार्ग पर बड़ा हादसा

August 26, 2025
Qaumi Tanzeem | Hindi News | Latest News | Breaking Samachar

Qaumi Tanzeem provide national news, international news, sports, articles, business, entrtaimnet, jobs and career news in Hindi online.

Follow Us

Browse by Category

  • Uncategorized
  • अरब दुनिया
  • उत्तर प्रदेश
  • कैरियर
  • खेल
  • झारखंड
  • दुनिया
  • देश
  • नौकरी
  • बिजनेस
  • बिहार
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल

Recent News

मगध मेडिकल कॉलेज के इंटर्न डॉक्टरों की हड़ताल

मगध मेडिकल कॉलेज के इंटर्न डॉक्टरों की हड़ताल

August 27, 2025
वोटर अधिकार यात्रा’ में शामिल हुईं प्रियंका गांधी

वोटर अधिकार यात्रा’ में शामिल हुईं प्रियंका गांधी

August 27, 2025
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© copyright 2017 - 2023, Qaumi Tanzeem, All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • बिहार
  • अरब दुनिया
  • दुनिया
  • बिजनेस
  • नौकरी
  • कैरियर
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • खेल
  • Epaper
  • اردو خبریں

© copyright 2017 - 2023, Qaumi Tanzeem, All Rights Reserved.