• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Qaumi Tanzeem | Hindi News | Latest News | Breaking Samachar
Advertisement
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • बिहार
  • अरब दुनिया
  • दुनिया
  • बिजनेस
  • नौकरी
  • कैरियर
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • खेल
  • Epaper
  • اردو خبریں
No Result
View All Result

Home देश

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण का चुनाव प्रचार समाप्त

दूसरे चरण की महत्वपूर्ण सीटों में केरल की वायनाड, बिहार की किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, भागलपुर और बांका शामिल

Qaumi Tanzeem by Qaumi Tanzeem
April 24, 2024
in देश
0
लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण का चुनाव प्रचार समाप्त
नई दिल्ली:लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में देशभर की 88 सीटों पर 26 अप्रैल को वोट डाले जाने हैं। इन सभी सीटों के लिए चुनाव प्रचार बुधवार शाम समाप्त हो गया। दूसरे चरण की महत्वपूर्ण सीटों में केरल की वायनाड, बिहार की किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, भागलपुर, बांका, छत्तीसगढ़ की राजनांदगांव, महासमुंद और कांकेर, जम्मू, और कर्नाटक से मैसूर और बेंगलुरु शामिल हैं।

लोकसभा चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को हो चुका है। अब दूसरे चरण के चुनाव में जो उम्मीदवार अपना भाग्य आजमा रहे हैं उनमें राहुल गांधी, अरुण गोविल, हेमा मालिनी, शशि थरूर, केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर शामिल हैं। केरल के वायनाड से पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी उम्मीदवार हैं। वहीं उत्तर प्रदेश के मथुरा से हेमा मालिनी बीजेपी की प्रत्याशी हैं। रामायण सीरियल में राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल मेरठ से बीजेपी उम्मीदवार हैं। केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर तिरुवनंतपुरम से चुनाव लड़ रहे है। यहां उनका मुकाबला कांग्रेस नेता शशि थरूर से है। जम्मू लोकसभा सीट पर बीजेपी के जुगल किशोर और कांग्रेस के रमन भल्ला हैं।

दूसरे चरण की 88 लोकसभा सीटों पर कुल 1206 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। केरल की सभी 20 लोकसभा सीटों पर इसी चरण में मतदान होना है। इसके अलावा 26 अप्रैल को ही कर्नाटक की 14 व राजस्थान की 13 लोकसभा सीटों पर मतदान होगा। 12 राज्यों और केंद्र शासित राज्यों की 88 लोकसभा सीटों में केरल में लगभग 500 प्रत्याशियों ने चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल किया है। नाम वापसी के उपरांत यहां 20 सीटों पर 194 प्रत्याशी शेष रह गए हैं।

वहीं कर्नाटक में 491 लोगों ने नामांकन दाखिल किया था। बुधवार की शाम चुनाव प्रचार थमने के उपरांत अब इन चुनाव क्षेत्र में कोई सार्वजनिक सभा नहीं होगी। हालांकि यहां प्रत्याशी और उनके स्टार प्रचारक घर-घर जाकर वोट मांग सकेंगे।

दूसरे चरण में उत्तर प्रदेश की 8 सीटों पर मतदान होना है। यहां सबसे ज्यादा उम्मीदवार गौतमबुद्धनगर और मथुरा सीट पर हैं। इस चरण में प्रदेश की गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, अमरोहा, मेरठ, बागपत, बुलंदशहर, अलीगढ़ और मथुरा सीट के लिए मतदान होगा।

Previous Post

BJP नेताओं के भाषणों से दिखने लगे हैं चुनाव परिणामों के रुझान:अखिलेश

Next Post

जेडीयू के युवा नेता सौरभ कुमार की गोली मारकर हत्या

Qaumi Tanzeem

Qaumi Tanzeem

Next Post
जेडीयू के युवा नेता सौरभ कुमार की गोली मारकर हत्या

जेडीयू के युवा नेता सौरभ कुमार की गोली मारकर हत्या

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest

Hands on: Samsung Galaxy A5 2017 review

April 12, 2023
पुणे में बारिश के बीच छात्रों और नागरिकों का विशाल मार्च, मुंबई में भी प्रदर्शन

पुणे में बारिश के बीच छात्रों और नागरिकों का विशाल मार्च, मुंबई में भी प्रदर्शन

July 24, 2026
उत्तराखंड के देहरादून में बाघ और गुलदार का आतंक

उत्तराखंड के देहरादून में बाघ और गुलदार का आतंक

January 17, 2024
पश्चिम बंगाल में बीएसएफ को बड़ी सफलता हाथ लगी

पश्चिम बंगाल में बीएसएफ को बड़ी सफलता हाथ लगी

February 10, 2024

Hello world!

1

The Legend of Zelda: Breath of the Wild gameplay on the Nintendo Switch

0

Shadow Tactics: Blades of the Shogun Review

0

macOS Sierra review: Mac users get a modest update this year

0
जम्मू कश्मीर के राजौरी में ‘ओवरग्राउंड वर्कर्स मॉड्यूल’ का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

जम्मू कश्मीर के राजौरी में ‘ओवरग्राउंड वर्कर्स मॉड्यूल’ का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

September 15, 2026
हूतियों ने सऊदी अरब पर फिर किया हमला, तीन शहरों के लिए इमरजेंसी अलर्ट जारी

हूतियों ने सऊदी अरब पर फिर किया हमला, तीन शहरों के लिए इमरजेंसी अलर्ट जारी

September 15, 2026
पहले द केरला स्टोरी, और अब द केरला स्टोरी 2

पप्पू यादव ने बिहार बाढ़ को लेकर केंद्र पर साधा निशाना, कहा-संकट में नेता गायब

September 14, 2026
संबलपुर से नागेंद्र प्रधान और कटक से सुरेश महापात्र कांग्रेस उम्मीदवार

राजस्थान निकाय चुनावः सीएम भजनलाल और वंसुधरा के गढ़ में भी बीजेपी को झटका, कांग्रेस का कई सीटों पर दबदबा

September 14, 2026

Recent News

Qaumi Tanzeem provide national news, international news, sports, articles, business, entrtaimnet, jobs and career news in Hindi online.

Follow Us

Browse by Category

  • Uncategorized
  • अरब दुनिया
  • उत्तर प्रदेश
  • कैरियर
  • खेल
  • झारखंड
  • दुनिया
  • देश
  • नौकरी
  • बिजनेस
  • बिहार
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल

Recent News

जम्मू कश्मीर के राजौरी में ‘ओवरग्राउंड वर्कर्स मॉड्यूल’ का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

जम्मू कश्मीर के राजौरी में ‘ओवरग्राउंड वर्कर्स मॉड्यूल’ का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

September 15, 2026
हूतियों ने सऊदी अरब पर फिर किया हमला, तीन शहरों के लिए इमरजेंसी अलर्ट जारी

हूतियों ने सऊदी अरब पर फिर किया हमला, तीन शहरों के लिए इमरजेंसी अलर्ट जारी

September 15, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© copyright 2017 - 2023, Qaumi Tanzeem, All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • बिहार
  • अरब दुनिया
  • दुनिया
  • बिजनेस
  • नौकरी
  • कैरियर
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • खेल
  • Epaper
  • اردو خبریں

© copyright 2017 - 2023, Qaumi Tanzeem, All Rights Reserved.