आगरा:समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ में 25 फरवरी को आगरा में शामिल होंगे। उन्होंने खुद इसकी जानकारी देते हुए कहा कि हम यात्रा में शामिल होंगे। जल्द ही कांग्रेस का कार्यक्रम आगरा में होगा और मैं उसमें शामिल होऊंगा।
अखिलेश यादव को भारत जोड़ो न्याय यात्रा के लिए न्योता देने यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय खुद गुरुवार को लखनऊ में सपा दफ्तर पहुंचे। कांग्रेस प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने बताया कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय और भारत जोड़ो न्याय यात्रा के उत्तर प्रदेश के संयोजक पीएल पुनिया और अन्य कांग्रेस नेताओं के साथ सपा कार्यालय पहुंचे।