कई लोगों को बचाने वाले रवि यादव ने बताया कि यह घटना राघोपुर ब्लॉक की रामपुर श्यामचंद पंचायत के वार्ड नंबर 8 में हुई। पास के एक गांव में श्राद्ध का भोज चल रहा था और बच्चे उसमें शामिल होने जा रहे थे।
नदी पार करते समय नाव बीच धारा में टूट गई और डूब गई। हम सभी मौके पर मौजूद थे। ग्रामीणों की मदद से लोगों को बचाने की कोशिश की गई। हमने पूरी ताकत लगा दी, लेकिन इसके बावजूद सभी को नहीं बचाया जा सका। केवल दो-तीन लोग ही बच पाए। यह बेहद दुखद घटना है।
प्रशासन को इसकी सूचना दी गई थी, लेकिन अधिकारी करीब एक घंटे बाद पहुंचे। जब हम अस्पताल गए, तो वहां इलाज के लिए उचित व्यवस्था और सुविधाएं नहीं थीं।
राघोपुर के अंचल अधिकारी (CO) दीपक कुमार को पहले ही नाव की जर्जर हालत के बारे में बताया गया था, लेकिन उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की। इसी वजह से इतना बड़ा हादसा हुआ।
हमने खाट और रस्सियों की मदद से लोगों को बाहर निकाला और फिर उन्हें अस्पताल पहुंचाया।













