लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने आशुतोष रांका और सौरव दास को न्यायिक हिरासत में भेजने पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अपने एक्स हैडल पर लिखा, “जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन में तिरंगा लहराना कोई अपराध नहीं है। ऐसा करने के लिए युवाओं को जेल में डालना कायरता का काम है।“
उन्होंने लिखा कि छात्र, युवा, पत्रकार और INDIA गठबंधन अलग-अलग बैनर के तहत प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन उनका मकसद एक ही है। ये सभी प्रदर्शन नागरिकों के अपने संवैधानिक अधिकारों की मांग करने के लिए हैं।
राहुल गांधी ने आगे कहा कि जंतर-मंतर भारत के लोगों का है। हम इसे वापस लेकर रहेंगे।













