• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Qaumi Tanzeem | Hindi News | Latest News | Breaking Samachar
Advertisement
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • बिहार
  • अरब दुनिया
  • दुनिया
  • बिजनेस
  • नौकरी
  • कैरियर
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • खेल
  • Epaper
  • اردو خبریں
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • बिहार
  • अरब दुनिया
  • दुनिया
  • बिजनेस
  • नौकरी
  • कैरियर
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • खेल
  • Epaper
  • اردو خبریں
No Result
View All Result
Qaumi Tanzeem | Hindi News | Latest News | Breaking Samachar
No Result
View All Result
Home देश

दिल्ली, यूपी, हरियाणा और पंजाब में जारी रहेगा घना कोहरा

धवार-रविवार के दौरान पंजाब के कई हिस्सों में बहुत घना कोहरा रहने की संभावना

Qaumi Tanzeem by Qaumi Tanzeem
December 26, 2023
in देश
0
दिल्ली, यूपी, हरियाणा और पंजाब में जारी रहेगा घना कोहरा

नई दिल्ली: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मंगलवार को कहा कि अगले तीन-चार दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम और मध्य भारत के कुछ हिस्सों में घना कोहरा जारी रहने की संभावना है।मौसम पूर्वानुमान एजेंसी ने बताया, ”पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पश्चिम उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान 6 से 10 डिग्री सेल्सियस, वहीं, राजस्थान, पूर्वी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश के अधिकांश हिस्सों और उत्तरी छत्तीसगढ़ तथा झारखंड के कुछ हिस्सों में 11-12 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।

आईएमडी ने मंगलवार को कहा, ”पंजाब, दिल्ली, पश्चिम राजस्थान, उत्तर प्रदेश, झारखंड के कुछ हिस्सों और बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, गुजरात तथा पूर्वोत्तर भारत के कई हिस्सों में तापामान सामान्य से 2-3 डिग्री सेल्सियस ऊपर है।”

आईएमडी ने पूर्वानुमान जताया है कि बुधवार-रविवार के दौरान पंजाब के कई हिस्सों में सुबह के शुरुआती घंटों में घना से बहुत घना कोहरा रहने की संभावना है। बुधवार-शुक्रवार के दौरान हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में तथा बुधवार को उत्तरी राजस्थान एवं उत्तरी मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में घना कोहरा रहने की उम्मीद है।

मौसम विभाग ने आगे कहा, ”इस हफ्ते अलग-अलग दिनों में उत्तराखंड में कई इलाकों, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी सुबह-सुबह घना कोहरा की संभावना है।”

आईएमडी ने यह भी बताया है कि एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के शनिवार से उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित करने की संभावना है। इसके प्रभाव और निचले स्तर की पूर्वी हवाओं की वजह से 30 दिसंबर से 2 जनवरी के दौरान उत्तर-पश्चिम और निकटवर्ती मध्य भारत में हल्की बारिश की संभावना है।

हालांकि, आईएमडी ने कहा कि अगले पांच दिनों के दौरान देश के उत्तरी हिस्सों में न्यूनतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव होने की संभावना नहीं है।

मंगलवार सुबह भारी कोहरे के कारण पंजाब के अमृतसर, लुधियाना और पटियाला में विजिबिलिटी 25 मीटर तक पहुंच गई, वहीं हरियाणा के अंबाला, हिसार, करनाल में भी विजिबिलिटी घटकर 25 मीटर रह गई, जबकि भिवानी में विजिबिलिटी 50 मीटर रही।

दिल्ली में, पालम स्टेशन पर विजिबिलिटी 50 मीटर दर्ज की गई, जबकि उत्तर प्रदेश के झांसी और वाराणसी में विजिबिलिटी 25 मीटर, मेरठ और लखनऊ में 50 मीटर थी।

Previous Post

हैदराबाद में सनबर्न म्यूजिक फेस्टिवल की अनुमति नहीं

Next Post

झारखंड सरकार किसानों से 60 लाख क्विंटल धान खरीदेगी

Qaumi Tanzeem

Qaumi Tanzeem

Next Post
झारखंड सरकार किसानों से 60 लाख क्विंटल धान खरीदेगी

झारखंड सरकार किसानों से 60 लाख क्विंटल धान खरीदेगी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
उत्तराखंड के देहरादून में बाघ और गुलदार का आतंक

उत्तराखंड के देहरादून में बाघ और गुलदार का आतंक

January 17, 2024

Hands on: Samsung Galaxy A5 2017 review

April 12, 2023
पश्चिम बंगाल में बीएसएफ को बड़ी सफलता हाथ लगी

पश्चिम बंगाल में बीएसएफ को बड़ी सफलता हाथ लगी

February 10, 2024
धीरेंद्र शास्त्री के ‘हिंदू राष्ट्र’ पर नीतीश कुमार का जवाब- यह संभव ही नहीं, हर धर्म का बराबर सम्मान

धीरेंद्र शास्त्री के ‘हिंदू राष्ट्र’ पर नीतीश कुमार का जवाब- यह संभव ही नहीं, हर धर्म का बराबर सम्मान

May 17, 2023

Hello world!

1

The Legend of Zelda: Breath of the Wild gameplay on the Nintendo Switch

0

Shadow Tactics: Blades of the Shogun Review

0

macOS Sierra review: Mac users get a modest update this year

0
पंजाब में ‘आप’ की अंदरूनी कलह उजागर

पंजाब में ‘आप’ की अंदरूनी कलह उजागर

September 2, 2025
लखनऊ में भारी बारिश से बढ़ी मुश्किलें

गुरुग्राम में 100 मिमी बारिश से जनजीवन ठप

September 2, 2025
मनोज जरांगे ने  फडणवीस को दी चेतावनी

मनोज जरांगे ने फडणवीस को दी चेतावनी

September 2, 2025
सुदर्शन रेड्डी ने राधाकृष्णन को दी स्वस्थ बहस की चुनौती

सुदर्शन रेड्डी ने राधाकृष्णन को दी स्वस्थ बहस की चुनौती

September 2, 2025

Recent News

पंजाब में ‘आप’ की अंदरूनी कलह उजागर

पंजाब में ‘आप’ की अंदरूनी कलह उजागर

September 2, 2025
लखनऊ में भारी बारिश से बढ़ी मुश्किलें

गुरुग्राम में 100 मिमी बारिश से जनजीवन ठप

September 2, 2025
मनोज जरांगे ने  फडणवीस को दी चेतावनी

मनोज जरांगे ने फडणवीस को दी चेतावनी

September 2, 2025
सुदर्शन रेड्डी ने राधाकृष्णन को दी स्वस्थ बहस की चुनौती

सुदर्शन रेड्डी ने राधाकृष्णन को दी स्वस्थ बहस की चुनौती

September 2, 2025
Qaumi Tanzeem | Hindi News | Latest News | Breaking Samachar

Qaumi Tanzeem provide national news, international news, sports, articles, business, entrtaimnet, jobs and career news in Hindi online.

Follow Us

Browse by Category

  • Uncategorized
  • अरब दुनिया
  • उत्तर प्रदेश
  • कैरियर
  • खेल
  • झारखंड
  • दुनिया
  • देश
  • नौकरी
  • बिजनेस
  • बिहार
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल

Recent News

पंजाब में ‘आप’ की अंदरूनी कलह उजागर

पंजाब में ‘आप’ की अंदरूनी कलह उजागर

September 2, 2025
लखनऊ में भारी बारिश से बढ़ी मुश्किलें

गुरुग्राम में 100 मिमी बारिश से जनजीवन ठप

September 2, 2025
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© copyright 2017 - 2023, Qaumi Tanzeem, All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • बिहार
  • अरब दुनिया
  • दुनिया
  • बिजनेस
  • नौकरी
  • कैरियर
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • खेल
  • Epaper
  • اردو خبریں

© copyright 2017 - 2023, Qaumi Tanzeem, All Rights Reserved.