नई दिल्ली:कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी आज दिल्ली के लालकिला में नवश्री धार्मिक रामलीला कमेटी द्वारा आयोजित दशहरा उत्सव में शामिल हुईं। उन्होंने बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के तौर पर धनुष से तीर चलाकर रावण के पुतले का दहन किया। रावण दहन से पहले सोनिया गांधी ने प्रभु श्रीराम और माता सीता का रूप धरे कलाकारों को विजय तिलक लगाया। कांग्रेस ने कहा कि दशहरा का यह पावन पर्व हमें संदेश देता है कि सत्य हमेशा असत्य पर भारी होता है। सत्य की हमेशा जीत होती है।