• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Qaumi Tanzeem | Hindi News | Latest News | Breaking Samachar
Advertisement
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • बिहार
  • अरब दुनिया
  • दुनिया
  • बिजनेस
  • नौकरी
  • कैरियर
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • खेल
  • Epaper
  • اردو خبریں
No Result
View All Result

Home राज्य उत्तर प्रदेश

देवरिया हत्याकांड में योगी सरकार की बड़ी कार्रवाई

उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी, दो तहसीलदार, तीन लेखपाल, एक हेड कांस्टेबल, चार कांस्टेबल, दो हल्का प्रभारी और एक थाना प्रभारी निलंबित

Qaumi Tanzeem by Qaumi Tanzeem
October 5, 2023
in उत्तर प्रदेश
0
देवरिया हत्याकांड में योगी सरकार की बड़ी कार्रवाई

 देवरिया:उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में हुए जमीन विवाद में छह लोगों की हत्या मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा एक्शन लिया है। इस मामले में लापरवाह राजस्व और पुलिसकर्मियों पर गाज गिरी है। मुख्यमंत्री ने एक उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी, दो तहसीलदार, तीन लेखपाल, एक हेड कांस्टेबल, चार कांस्टेबल, दो हल्का प्रभारी और एक थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया है।

घटना की समीक्षा करते सीएम ने कहा कि दोषी कोई भी हो, हर एक पर कार्रवाई की जाएगी। 2 अक्टूबर को हुई इस घटना के वक्त सीएम योगी गोरखनाथ मंदिर में थे। घटना की जानकारी होते ही उन्होंने प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद और डीजी स्पेशल प्रशांत कुमार को हेली​कॉप्टर से तत्काल देवरिया भेजा था। गुरुवार को शासन ने इसकी रिपोर्ट मुख्यमंत्री के सामने पेश की। जिसमें देवरिया कांड में दोषी कर्मचारी, अधिकारी की घोर लापरवाही और कर्तव्यपालन में शिथिलता सीएम के संज्ञान में आई। मुख्यमंत्री ने राजस्व एवं पुलिस विभाग के विभिन्न अधिकारियों, कर्मचारियों पर कार्रवाई निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान उपजिलाधिकारी योगेश कुमार गौड़ एवं क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर जिलाजीत को तत्काल निलंबित किया जाए। पूर्व में उपजिलाधिकारी रहे राम विलास, ओम प्रकाश, ध्रुव शुक्ला एवं संजीव कुमार उपाध्याय के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही के लिए कहा गया है। सेवानिवृत्त तहसीलदार वंशराज राम एवं सेवानिवृत्त राजस्व निरीक्षक रामानन्द पाल के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।

अभय राज (वर्तमान में निलंबित तहसीलदार) को अतिरिक्त आरोप पत्र जारी किया जाए। रामाश्रय तत्कालीन तहसीलदार, सम्प्रति तहसीलदार जनपद बलरामपुर को निलंबित करते हुए विभागीय कार्रवाई संस्थित की जाए तथा केशव कुमार तहसीलदार रूद्रपुर को निलंबित करते हुए विभागीय कार्रवाई की जाए।

विशाल नाथ यादव (राजस्व निरीक्षक), राजनन्दनी यादव (क्षेत्रीय लेखपाल), अखिलेश (लेखपाल) को निलंबित करते हुए विभागीय कार्रवाई की जाए। हेड कॉन्स्टेबल राजेश प्रताप सिंह, कॉन्स्टेबल अवनीश चौहान, हल्का प्रभारी/उपनिरीक्षक जय प्रकाश दुबे व प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह को निलंबित कर विभागीय कार्रवाई शुरू हो।

पूर्व में आईजीआरएस के संदर्भों में निस्तारण में लापरवाही के लिए उत्तरदायी का. कैलाश पटेल, कॉन्स्टेबल राम प्रताप कन्नौजिया, सुभाष यादव एवं उ.नि. सुनील कुमार, पूर्व प्रभारी निरीक्षक, रूद्रपुर को निलंबित किया जाए तथा तत्कालीन क्षेत्राधिकारी, रूद्रपुर दिनेश कुमार सिंह यादव के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई प्रारंभ की जाए।

Previous Post

केंद्र सरकार के खिलाफ कोलकाता में रैली

Next Post

अब मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन के नाम से जाना जाएगा प्रतापगढ़

Qaumi Tanzeem

Qaumi Tanzeem

Next Post
अब मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन के नाम से जाना जाएगा प्रतापगढ़

अब मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन के नाम से जाना जाएगा प्रतापगढ़

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
उत्तराखंड के देहरादून में बाघ और गुलदार का आतंक

उत्तराखंड के देहरादून में बाघ और गुलदार का आतंक

January 17, 2024
पश्चिम बंगाल में बीएसएफ को बड़ी सफलता हाथ लगी

पश्चिम बंगाल में बीएसएफ को बड़ी सफलता हाथ लगी

February 10, 2024
धीरेंद्र शास्त्री के ‘हिंदू राष्ट्र’ पर नीतीश कुमार का जवाब- यह संभव ही नहीं, हर धर्म का बराबर सम्मान

धीरेंद्र शास्त्री के ‘हिंदू राष्ट्र’ पर नीतीश कुमार का जवाब- यह संभव ही नहीं, हर धर्म का बराबर सम्मान

May 17, 2023
मध्य प्रदेश में दलित युवक को नग्न कर उलटा लटकाया

मध्य प्रदेश में दलित युवक को नग्न कर उलटा लटकाया

February 14, 2024

Hello world!

1

The Legend of Zelda: Breath of the Wild gameplay on the Nintendo Switch

0

Shadow Tactics: Blades of the Shogun Review

0

macOS Sierra review: Mac users get a modest update this year

0
बेंगलुरु  भगदड़ में 11 लोगों की मौत के मामले में सख्त एक्शन

बेंगलुरु भगदड़ में 11 लोगों की मौत के मामले में सख्त एक्शन

June 5, 2025
मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन को भ्रष्टाचार मामले में ACB का  समन

मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन को भ्रष्टाचार मामले में ACB का समन

June 4, 2025
सिक्किम में आर्मी कैंप पर लैंडस्लाइड, 3 जवानों की मौत

सिक्किम में आर्मी कैंप पर लैंडस्लाइड, 3 जवानों की मौत

June 2, 2025
अरशद वारसी, उनकी पत्नी और 57 अन्य  खिलाफ सेबी  की कारवाई

अरशद वारसी, उनकी पत्नी और 57 अन्य खिलाफ सेबी की कारवाई

May 31, 2025

Recent News

बेंगलुरु  भगदड़ में 11 लोगों की मौत के मामले में सख्त एक्शन

बेंगलुरु भगदड़ में 11 लोगों की मौत के मामले में सख्त एक्शन

June 5, 2025
मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन को भ्रष्टाचार मामले में ACB का  समन

मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन को भ्रष्टाचार मामले में ACB का समन

June 4, 2025
सिक्किम में आर्मी कैंप पर लैंडस्लाइड, 3 जवानों की मौत

सिक्किम में आर्मी कैंप पर लैंडस्लाइड, 3 जवानों की मौत

June 2, 2025
अरशद वारसी, उनकी पत्नी और 57 अन्य  खिलाफ सेबी  की कारवाई

अरशद वारसी, उनकी पत्नी और 57 अन्य खिलाफ सेबी की कारवाई

May 31, 2025
Qaumi Tanzeem | Hindi News | Latest News | Breaking Samachar

Qaumi Tanzeem provide national news, international news, sports, articles, business, entrtaimnet, jobs and career news in Hindi online.

Follow Us

Browse by Category

  • Uncategorized
  • अरब दुनिया
  • उत्तर प्रदेश
  • कैरियर
  • खेल
  • झारखंड
  • दुनिया
  • देश
  • नौकरी
  • बिजनेस
  • बिहार
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल

Recent News

बेंगलुरु  भगदड़ में 11 लोगों की मौत के मामले में सख्त एक्शन

बेंगलुरु भगदड़ में 11 लोगों की मौत के मामले में सख्त एक्शन

June 5, 2025
मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन को भ्रष्टाचार मामले में ACB का  समन

मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन को भ्रष्टाचार मामले में ACB का समन

June 4, 2025
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© copyright 2017 - 2023, Qaumi Tanzeem, All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • बिहार
  • अरब दुनिया
  • दुनिया
  • बिजनेस
  • नौकरी
  • कैरियर
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • खेल
  • Epaper
  • اردو خبریں

© copyright 2017 - 2023, Qaumi Tanzeem, All Rights Reserved.