बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर अब रेलवे के परिचालन पर भी दिख रहा है। चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ को देखते हुए विजयवाड़ा मंडल ने कई ट्रेन सेवाएं रद्द कर दी हैं और कुछ ट्रेनों के समय में बदलाव करते हुए रीशेड्यूल किया गया है। इसका सबसे ज्यादा असर आंध्र प्रदेश और ओडिशा रूट की ट्रेनों पर पड़ा है।
चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के संभावित नुकसान को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए 27 से 30 अक्टूबर 2026 के बीच कुल 58 ट्रेन सेवाओं को रद्द कर दिया है, जबकि कुछ ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है। यात्रियों से अनुरोध है कि वे अपनी यात्रा शुरू करने से पहले ट्रेनों की ताजा स्थिति देख लें और उसी के अनुसार अपनी योजना बनाएं।
विजयवाड़ा मंडल ने इस संबंध में बुलेटिन जारी किया है। रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा शुरू करने से पहले ट्रेनों की ताजा स्थिति एनटीईएस ऐप, रेलवे हेल्पलाइन 139 या संबंधित स्टेशन से जरूर जांच लें और उसी के अनुसार अपनी योजना बनाएं। रद्द की गई ट्रेनों में सबसे ज्यादा असर आंध्र प्रदेश और ओडिशा रूट की ट्रेनों पर पड़ा है।
विजयवाड़ा-विशाखापत्तनम रूट की प्रमुख ट्रेनें इसमें शामिल हैं। प्रमुख रद्द ट्रेनों में 12740 सिकंदराबाद-विशाखापत्तनम, 12739 विशाखापत्तनम-सिकंदराबाद, 20707/20708 सिकंदराबाद-विशाखापत्तनम एक्सप्रेस, 20833/20834 विशाखापत्तनम-सिकंदराबाद, 22875/22876 विशाखापत्तनम-गुंटूर, 17243 गुंटूर-रायगड़ा, 17244 रायगड़ा-गुंटूर, 12718 विजयवाड़ा-विशाखापत्तनम और 12717 विशाखापत्तनम-विजयवाड़ा शामिल हैं।













