ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डा सिल्वा ने फिर राष्ट्रपति चुनाव जीत लिया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आलोचक लूला अब चौथी बार देश के राष्ट्रपति बनेंगे। लूला ने अपने प्रतिद्वंद्वी फ्लावियो बोल्सोनारो को करीब 44 लाख वोटों से हराया। उनका नया कार्यकाल 5 जनवरी 2027 से शुरू होगा। लूला की जीत ऐसे समय में हुई है, जब लैटिन अमेरिका के कई देशों में ट्रंप के करीबी दक्षिणपंथी नेता चुनाव जीत रहे हैं।













