झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 80 साल की उम्र में निधन हो गया। JMM महासचिव पंकज मिश्रा ने कहा, “पहले बाबा हमें छोड़कर चले गए। अब हमारी राजमाता भी हमें छोड़कर चली गईं। इस दुख की घड़ी में हम जो महसूस कर रहे हैं, उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। यह दर्द असहनीय है। बाबा को गुजरे अभी एक साल भी नहीं हुआ है और वह हमारा एकमात्र सहारा थीं। आज वह भी हमें छोड़कर चली गईं। मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि उन्हें अपने चरणों में स्थान दें।












