पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब मुख्यमंत्री कार्यालय में कथित भ्रष्टाचार के मामले की जांच पंजाब पुलिस से लेकर सीबीआई को सौंप दी है। ईडी ने पहले पंजाब DGP को तीन पत्र भेजकर अधिकारियों के तबादले, पोस्टिंग, CLU और अन्य सरकारी कामों में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे और मुख्यमंत्री के OSD राजबीर घुम्मन का नाम भी लिया था। पुलिस की ओर से कार्रवाई नहीं होने पर अधिवक्ता निखिल सराफ ने हाईकोर्ट में PIL दाखिल की थी। अब कोर्ट ने सीबीआई को दो महीने में विस्तृत जांच रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया है।













