दिल्ली-एनसीआर में हाल की दुष्कर्म की घटनाओं पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि ऐसा महसूस होता है कि शहर के कुछ संवेदनशील इलाकों में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। कोर्ट ने कहा कि महत्वपूर्ण यह है कि अपराध होने के बाद क्या कार्रवाई की जाती है, यह नहीं बल्कि अपराध को होने से रोकना है। सुप्रीम कोर्ट ने यह भी कहा कि व्यवस्था में अगर कोई कमी है तो उसे अपराध को अंजाम देने में मददगार नहीं बनना चाहिए।












