दिल्ली-एनसीआर में बारिश के बाद अब मौसम में एक बार फिर गर्मी और उमस का असर बढ़ने लगा है। बारिश के बावजूद दिन के तापमान में बहुत बड़ी गिरावट देखने को नहीं मिल रही है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान 34 से 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। हालांकि, बीच-बीच में बादल छाए रहने और हल्की बारिश या बूंदाबांदी से लोगों को थोड़ी राहत मिलने की संभावना बनी हुई है।
भारतीय मौसम विभाग की स्थानीय मौसम रिपोर्ट के अनुसार, 16 सितंबर को दिल्ली-एनसीआर में सामान्य रूप से बादल छाए रहने और हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है। इस दिन अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
17 सितंबर को बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है। अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद समेत एनसीआर के इलाकों में भी 16 और 17 सितंबर को बादल और बहुत हल्की से हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है।













