लोकसभा और राज्यसभा में राम मंदिर चंदा चोर और छात्रों पर लाठीचार्ज का मुद्दा जोरशोर से उठाया गया, विपक्षी सासंदों ने प्रश्नकाल के दौरान पीएम मोदी और अमित शाह को जमकर घेरा, इस दौरान विपक्षी सांसदों ने चंदा चोर गद्दी छोड़ और अमित शाह सदन में आओ के नारे लगाए।
राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि लोकसभा और राज्यसभा में बस एक ही मांग है कि अमित शाह जी सदन में आएं और छात्रों के खिलाफ की गई कार्रवाई पर बयान दें। प्रधानमंत्री गृह मंत्री से बयान देने के लिए क्यों नहीं कह रहे हैं? वे नहीं चाहते कि सदन चले। वे डरे हुए हैं। क्यों? क्योंकि उन्होंने कुछ गलतियां की हैं। उनकी (प्रधानमंत्री की) तस्वीर रोज़ अखबारों में छपती है, लेकिन संसद में आने में क्या दिक्कत है? सभी सांसद समाधान की मांग कर रहे हैं। दुख के साथ मैं पूछना चाहता हूं कि चेयरमैन हमें बोलने क्यों नहीं देते? हम सिर्फ़ एक बयान की मांग कर रहे हैं। संसद न चलने के लिए सरकार, मोदी जी और गृह मंत्री ज़िम्मेदार हैं।












