अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक मोड़ पर पहुंचता दिख रहा है। अमेरिका ने ईरान को 24 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए साफ कहा है कि वह सार्वजनिक रूप से यह ऐलान करे कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज सभी व्यावसायिक जहाजों के लिए खुला रहेगा और व्यापारिक जहाजों पर हमले बंद किए जाएंगे। अमेरिकी अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि अगर ईरान ने ऐसा नहीं किया तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं।












