कानपुर में रविवार सुबह उत्तर प्रदेश बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा देने पहुंचे 20 से अधिक अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र के बाहर कंक्रीट की जर्जर स्लैब अचानक धंसने के कारण सीवेज नाले में गिर गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
घटना मैकरॉबर्टगंज में स्थित एचएन मिश्रा पीजी कॉलेज के पास हुई, जहां अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने से पहले आवश्यक दस्तावेजों की फोटोकॉपी कराने के लिए पास की एक दुकान पर एकत्र हुए थे।
पुलिस और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नाले को ढकने वाली पुरानी कंक्रीट स्लैब भीड़ का भार नहीं सह सकी और धंस गई, जिससे करीब 20 से 25 अभ्यर्थी सीवेज से भरे नाले में जा गिरे।इस हादसे में चार अभ्यर्थियों को मामूली चोट आईं, जबकि कई अन्य के कपड़े, किताबें, प्रवेश पत्र और अन्य दस्तावेज खराब हो गए।










