लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने देश भर की अलग-अलग घटनाओं को लेकर बीजेपी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि “देश भर में “भ्रष्ट” जनता पार्टी की डबल इंजन सरकारों ने जनता की ज़िंदगी तबाह कर दी है। भ्रष्टाचार के साथ सत्ता का दुरुपयोग और अहंकार का ज़हर BJP की राजनीति में ऊपर से नीचे तक फैल चुका है।













