अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर कहा कि मैंने आठ युद्ध खत्म किए… मैंने ऐसे युद्ध खत्म किए जो, थ्योरी के हिसाब से, हमारे युद्धों से कहीं ज़्यादा मुश्किल थे…. हमने इंडिया-पाकिस्तान के बीच युद्ध खत्म किए। 11 प्लेन मार गिराए गए… मैंने टैरिफ लगाए। मैंने कहा, ‘अगर आप युद्ध करने जा रहे हैं, तो हर एक पर 250% टैरिफ लगाओ’। वे दोनों इस बात से नाराज़ थे, और एक दिन बाद उन्होंने फ़ोन किया, और कहा, ‘हम युद्ध नहीं करेंगे’। पाकिस्तान के प्राइम मिनिस्टर ने कहा कि मैंने 50 मिलियन जानें बचाईं।













