श्रेयस अय्यर को भारतीय टी20 टीम का नया कप्तान घोषित कर दिया गया है। वहीं तिलक वर्मा को टीम का उप-कप्तान बनाया गया। इसके अलावा 15 साल के युवा सुपरस्टार वैभव सूर्यवंशी को भी पहली बार टीम इंडिया में मौका मिल गया है। BCCI ने आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के अलावा एशियन गेम्स और इंडिया-ए के अनौपचारिक टेस्ट टूर के लिए भी स्क्वॉड का ऐलान किया।
आयरलैंड और इंग्लैंड के लिए T20 स्क्वॉड:श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उप-कप्तान), नीतीश रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, हर्षित राणा, रवि बिश्नोई और वैभव सूर्यवंशी।












