बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पीएम नरेंद्र मोदी के नॉर्वे दौरे पर कहा, “आज तक उन्होंने प्रेस वार्ता किया नहीं है और मुझे उम्मीद है कि आगे भी नहीं करेंगे। जनता के सवाल को पीएम मोदी को सुनना चाहिए और उनका जवाब देना चाहिए। हर बार आते हैं और अपनी बात कहकर चले जाते हैं और हर चीज में पल्ला झाड़ लेते हैं…क्या खरीदना है, पेट्रोल-डीजल की किल्लते हैं, सोना मत खरीदें जनता इससे परेशान हैं पीएम की ये विफलता है।
सरकार और पीएम मोदी की ड्यूटी होती है जब भी समस्या आए उसका समाधान करें। लोगों को सुविधा दें लेकिन हमने पहली बार देखा है ऐसा पीएम जो जनता को कह रहे हैं कि ये करो और वो करो। ये गंभीर विषय है… ” पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने पर उन्होंने कहा,”अभी और कीमत बढ़ेगा। पीएम डबल सेंचुरी करके रहेंगे।












