दशहरा मैदान के श्री राम रंगमंच पर राहुल गांधी के पहुंचने से पहले नीट (NEET) पेपर लीक के विरोध में छात्र पूरे मुद्दे पर अपना समर्थन जताने के लिए ‘नो मोर पेपर लीक’ के नारे लगा रही है। सिग्नेचर कैंपेन के जरिए छात्र एकजुट होकर राहुल गांधी के सामने अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं। छात्रों का कहना है कि यह अभियान देश के लाखों ईमानदार अभ्यर्थियों के हक की लड़ाई है। राहुल गांधी ने कहा कि यह बैठक राजनीतिक नहीं है। यह भारत की शिक्षा प्रणाली को लेकर इस बात पर चर्चा के लिए है कि उसमें क्या गलत है और सुधार के लिए क्या करने की आवश्यकता है।
राहुल गांधी ने बुधवार को देश की शिक्षा प्रणाली की प्रासंगकिता पर सवाल उठाते हुए बुधवार को कहा कि यह हमारे बच्चों को दबाती और कुचलती है जो देश के लिए सही नहीं है। राहुल गांधी ने ‘कोचिंग हब’ के रूप में विख्यात कोटा शहर में छात्रों के साथ संवाद कार्यक्रम ‘छात्रों की गूंज’ में यह बात कही। उन्होंने कहा,‘‘हिंदुस्तान की शिक्षा प्रणाली अपने बच्चों को दबाव देती है, तनाव देती है, उन्हें दबाता है और कुचलता है। और यह देश के लिए सही नहीं है।













