राहुल गांधी ने एक बार फिर मोदी सरकार पर हमला बोला है। इस बार भी उनके निशाने पर गृह मंत्री अमित शाह हैं। उन्होंने कहा कि छात्रों पर हमले का आदेश किसने दिया, अमित शाह सामने आएं और इसका जवाब दें।
राहुल गांधी ने कहा, “शुरूआत में 15 दिन पहले हमारी स्थिति थी कि गृह मंत्रालय से पैलेट गन्स चलाने का, कील वाली लाठी चलाने का आदेश आया था। पूरे देश ने देखा कि हमारे छात्रों को मारा गया… हमारी पहली मांग थी कि गृह मंत्री आएं और देश को साफ तौर पर बता दें या उन्होंने आदेश दिया और वे दोषी हैं कि हमारे छात्रों पर गोली चलाई गई या फिर उन्हें जानकारी नहीं थी और किसी और ने ये आदेश दे दिया और फिर वे अयोग्य हैं। हमारा कहना था कि इस पर उन्हें सदन में आकर बयान देना चाहिए…” उन्होंने आगे कहा, “…अमित शाह में संसद में आकर हमारे सामने खड़े होने की हिम्मत नहीं है। पिछले 15 दिनों में उन्होंने यही दिखाया है। न तो पीएम मोदी और न ही अमित शाह में हिम्मत है…”












