राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने धर्मेंद्र प्रधान का मंत्रिमंडल से इस्तीफा तुरंत स्वीकार कर लिया है। इसके अलावा, प्रधानमंत्री की सलाह पर, राष्ट्रपति ने निर्देश दिया है कि मंत्री प्रल्हाद जोशी को उनके मौजूदा मंत्रालय के अलावा शिक्षा मंत्रालय का भी चार्ज भी दिया जाए।
केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त चार्ज दिए जाने पर कॉकरोच जनता पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास ने कहा, “हमारी चिंताओं और मांगों पर ध्यान दिया गया है। उन मांगों ने पूरे देश के युवाओं को प्रभावित किया, इसीलिए इस आंदोलन को पूरे देश में समर्थन मिला।
सौरव दास ने कहा, जो भी शिक्षा मंत्री बने, उसे पता होना चाहिए कि युवा देख रहे हैं। वे जवाबदेही की मांग करेंगे। इसलिए, जब समय आए, युवाओं के हित में काम करें। पेपर लीक रोकें और डिमांड चार्टर में बताई गई हमारी पांच-सूत्री सिफारिशों को लागू करें। हम बहुत जल्द नए शिक्षा मंत्री से मिलेंगे। सरकार ने एक महीने के अंदर मीटिंग करने का वादा किया है, और फिर हम देखेंगे कि क्या होता है।












