पेपर लीक मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई कर आरोपियों को त्वरित सजा दिलाने के पीएम मोदी के दावे की पोल आज पहले दिन ही खुल गई। दरअसल आज दिल्ली में नीट पेपर लीक को लेकर फास्ट ट्रैक कोर्ट में पहली बार सुनवाई होनी थी, लेकिन पहली ही सुनवाई में सीबीआई के वकील नहीं पहुंचे और इस वजह से सुनवाई टल गई। अब 3 अगस्त को इस मामले में फिर सुनवाई होगी।
कांग्रेस ने इसे लेकर पीएम मोदी पर निशाना साधा है। कांग्रेस ने कहा कि फ्रेंड्स, नरेंद्र मोदी की कथनी और करनी में फर्क देखिए। आज नीट पेपर लीक को लेकर फास्ट ट्रैक कोर्ट में पहली बार सुनवाई थी। लेकिन पहली ही सुनवाई में सीबीआई के वकील नहीं पहुंचे और इस वजह से सुनवाई टल गई। अब 3 अगस्त को इस मामले में फिर सुनवाई होगी। यही नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार की असलियत है, जहां ‘रीलबाजी’ तो खूब हो रही है, लेकिन छात्रों को न्याय देने में ये रत्ती भर भी गंभीर नहीं हैं।













