राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने सोशल मीडिया पर प्रसारित उन दावों को ‘‘झूठा’’ और ‘‘कपटपूर्ण’’ बताते हुए शनिवार को खारिज, जिनमें राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातक (नीट-यूजी) 2026 पुनर्परीक्षा के प्रश्नपत्र के कथित तौर पर लीक होने या बिक्री किये जाने का आरोप लगाया गया था।एनटीए ने इस तरह की सामग्री फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किये जाने की चेतावनी दी।
एनटीए ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि नीट-यूजी 2026 पुनर्परीक्षा के प्रश्नपत्र के ‘‘लीक’’ होने, पहले से उपलब्ध होने या ‘‘बेचे’’ जाने का दावा करने वाले संदेशों का उद्देश्य विद्यार्थियों और अभिभावकों को गुमराह करना है।












