उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। धारा कुंड से करीब 20 मीटर आगे डबरानी की ओर एक इनोवा कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरते हुए नदी में जा समाई। हादसे में चार लोगों की मौत होने की सूचना है। चारों के शव नदी किनारे से बरामद कर लिए गए हैं। वहीं, वाहन में सवार अन्य लोगों के नदी में लापता होने की आशंका के चलते उनकी तलाश में सर्च अभियान चलाया जा रहा है। हादसे के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गई। वाहन में सवार यात्री गुजरात के बताए जा रहे हैं।












