उद्धव ठाकरे ने शनिवार को कहा कि केंद्र सरकार को राष्ट्रीय राजधानी के जंतर-मंतर पर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन करने वाले युवाओं की बात सुननी चाहिए और उन्हें कम नहीं आंकना चाहिए। युवाओं की यह भी मांग है कि परीक्षाओं और भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना चाहिए।
शिवसेना (उबाठा) नेता संजय राउत ने फेसबुक पर एक पोस्ट में ठाकरे का संदेश साझा किया, जिसमें कहा गया है कि युवा देश का भविष्य हैं और वे भीषण गर्मी में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।इसमें कहा गया है कि उन्हें न्याय से वंचित करना और उन्हें ‘कॉकरोच’ (तिलचट्टा) कहना अनुचित है।













