दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने कहा, “अगर 48 घंटे के भीतर ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देते हैं, तो कॉकरोच जनता पार्टी देशव्यापी आंदोलन शुरू करेगी। जब तक ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं दे देते, तब तक हम पीछे नहीं हटेंगे।”
अभिजीत दिपके ने कहा, “मुख्य चुनाव आयुक्त सबसे बड़े राष्ट्रविरोधी हैं। ज्ञानेश कुमार इस देश के सबसे बड़े राष्ट्रविरोधी हैं। उन्हें तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए, क्योंकि वह भारत के लोकतंत्र के लिए सबसे बड़ा खतरा हैं। हमारे देश में लोकतंत्र का मतलब क्या था? लोकतंत्र का मतलब था कि जनता सरकार चुनेगी। लेकिन जब से ज्ञानेश कुमार मुख्य चुनाव आयुक्त बने हैं, सरकार यह तय कर रही है कि किसे वोट देने की अनुमति होगी और किसे नहीं। क्या यही लोकतंत्र है? लोकतंत्र की यह कैसी परिभाषा है? आपने लोकतंत्र की पूरी अवधारणा को उलट दिया है।













