जलवायु कार्यकता सोनम वांगचुक ने संसद में ‘लोक परीक्षा (संशोधन) विधेयक’ पेश किए जाने का स्वागत किया और उम्मीद जताई कि इससे देश की शिक्षा व्यवस्था में बड़े सुधार होंगे। उन्होंने साथ ही सरकार से अपील की कि वह हाल के विरोध प्रदर्शनों में शामिल छात्रों के खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई न करने के अपने लिखित वादे का सम्मान करे।
वांगचुक ने लद्दाख जाने का एक वीडियो सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर साझा करते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि उन्होंने दिल्ली से श्रीनगर तक वंदे भारत ट्रेन से यात्रा की।जलवायु कार्यकर्ता ने चिनाब रेल पुल को पार करने सहित दिल्ली-श्रीनगर यात्रा को ‘‘बहुत ही खूबसूरत अनुभव’’ करार दिया।












