समाजवादी पार्टी (एसपी) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लोकसभा में ‘लोक परीक्षा (अनुचित साधन निवारण) संशोधन विधेयक, 2026’ पर चर्चा में भाग लेते हुए मोदी सरकार पर निशाना साधा और कहा कि बीजेपी ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बचा लिया। उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि जो राम मंदिर में चढ़ावा चोरी नहीं रोक पाए, वो पेपर लीक भला कैसे रोक पाएंगे।
अखिलेश यादव ने जंतर-मंतर पर छात्रों के विरोध प्रदर्शन का हवाला दिया और कहा कि ‘‘सरकार झुकती है, सिर्फ झुकाने वाला चाहिए।’’ उन्होंने कहा, ‘‘पूर्व शिक्षा मंत्री (प्रधान) जब लोकसभा में लौटे तो सदन के बाहर उनका स्वागत किया गया। इससे हमें कोई शिकायत नहीं है। माननीय सदस्यों को कितनी राहत मिली होगी…एक प्रधान जी को हटाकर आपने (बीजेपी) प्रधानमंत्री के बचा लिया।












