एंटी पेपर लीक बिल लोकसभा में पेश हो गया है। विपक्ष के जोरदार हंगामे और नारेबाजी के बीच पीएमओ में राज्यमंत्री डॉक्टर जितेंद्र सिंह ने यह बिल लोकसभा में पेश कर दिया है। बिल पेश होने के बाद भी विपक्ष का हंगामा जारी रहा जिसके बाद लोकसभा की कार्यवाही 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।
कांग्रेस के सांसदों ने संसद कार्यवाही दोबारा शुरू होते ही छात्रों के प्रोटेस्ट पर हुए लाठीचार्ज का मुद्दा उठाया। इस दौरान गृह मंत्री अमित शाह से जवाबदेही तय करने की मांग की। विपक्ष के हंगामे के कारण लोकसभा 5 बजे तक और राज्यसभा 3 बजे तक स्थगित कर दी गई।












