• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Qaumi Tanzeem | Hindi News | Latest News | Breaking Samachar
Advertisement
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • बिहार
  • अरब दुनिया
  • दुनिया
  • बिजनेस
  • नौकरी
  • कैरियर
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • खेल
  • Epaper
  • اردو خبریں
No Result
View All Result

Home देश

रुपया में 89 पैसे की बड़ी गिरावट

डॉलर के मुकाबले 87.80 के सबसे निचले स्तर पर पहुंचा

Qaumi Tanzeem by Qaumi Tanzeem
July 31, 2025
in देश
0
डॉलर के मुकाबले कमजोर हुआ रुपया

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बुधवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 89 पैसे औंधे मुंह लुढ़ककर तीन साल से अधिक समय में एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट के साथ 87.80 प्रति डॉलर के सर्वकालिक निचले स्तर पर बंद हुआ। यह गिरावट, अमेरिका द्वारा एक अगस्त की समयसीमा से पहले व्यापार समझौते के अभाव में भारतीय आयात पर 25 प्रतिशत शुल्क लगाने की घोषणा के बाद आई है।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि आयातकों की ओर से मासान्त की डॉलर मांग और विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी ने भी रुपये पर भारी दबाव डाला। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया, डॉलर के मुकाबले 87.10 पर खुला। कारोबार के दौरान यह डॉलर के मुकाबले 87.05 के निचले स्तर पर पहुंचा। अंत में यह 87.80 प्रति डॉलर के अबतक के सर्वकालिक निचले स्तर पर बंद हुआ जो पिछले बंद भाव से 89 पैसे की बड़ी गिरावट है। यह 24 फरवरी, 2022 के बाद से रुपये की सबसे बड़ी एक दिवसीय गिरावट थी, जब डॉलर के मुकाबले रुपये में 99 पैसे की गिरावट आई थी।

रुपया मंगलवार को चार महीने से भी अधिक के निचले स्तर पर आ गया था। यह 21 पैसे टूटकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 86.91 पर बंद हुआ था। मिराए एसेट शेयरखान के शोध विश्लेषक अनुज चौधरी ने कहा, ‘‘भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते को लेकर अनिश्चितता के बीच हमें रुपये में और गिरावट की आशंका है। वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें और विदेशी पूंजी की निकासी भी रुपये को दबाव में रख सकती है।’’ इसके अलावा, इस सप्ताह अमेरिकी फेडरल रिजर्व और बैंक ऑफ जापान की मौद्रिक नीति के फैसले से पहले निवेशक बाजार से दूर रहे।

चौधरी ने कहा, ‘‘व्यापारी 2025 की दूसरी तिमाही के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी), एडीपी गैर-कृषि रोजगार और अमेरिका से आने वाले घरेलू बिक्री के आंकड़ों से संकेत ले सकते हैं। अमेरिकी एफओएमसी बैठक और बैंक ऑफ जापान की मौद्रिक नीति के फैसले से पहले निवेशक सतर्क रह सकते हैं।’’ उन्होंने कहा कि डॉलर-रुपये की हाजिर कीमत 87-87.90 के दायरे में रहने की उम्मीद है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ शोध विश्लेषक दिलीप परमार ने रुपये में तेज गिरावट के लिए मासांत की बढ़ती डॉलर मांग और विदेशी कोषों की धन निकासी को जिम्मेदार ठहराया।

Previous Post

धारदार हथियार से बीजेपी के मंडल अध्यक्ष की हत्या

Next Post

घर में घुसकर सुरक्षा गार्ड के 2 बच्चों को जिंदा जलाया

Qaumi Tanzeem

Qaumi Tanzeem

Next Post
घर में घुसकर सुरक्षा गार्ड  के 2 बच्चों को जिंदा जलाया

घर में घुसकर सुरक्षा गार्ड के 2 बच्चों को जिंदा जलाया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest

Hands on: Samsung Galaxy A5 2017 review

April 12, 2023
पुणे में बारिश के बीच छात्रों और नागरिकों का विशाल मार्च, मुंबई में भी प्रदर्शन

पुणे में बारिश के बीच छात्रों और नागरिकों का विशाल मार्च, मुंबई में भी प्रदर्शन

July 24, 2026
उत्तराखंड के देहरादून में बाघ और गुलदार का आतंक

उत्तराखंड के देहरादून में बाघ और गुलदार का आतंक

January 17, 2024
पश्चिम बंगाल में बीएसएफ को बड़ी सफलता हाथ लगी

पश्चिम बंगाल में बीएसएफ को बड़ी सफलता हाथ लगी

February 10, 2024

Hello world!

1

The Legend of Zelda: Breath of the Wild gameplay on the Nintendo Switch

0

Shadow Tactics: Blades of the Shogun Review

0

macOS Sierra review: Mac users get a modest update this year

0
चुनाव आयोग पर आखिर किसका दबाव-अखिलेश यादव

बीजेपी झूठा प्रचार करती रही, कोई निवेश नहीं हुआ : अखिलेश यादव

September 25, 2026
टीडीपी, एलजेपी और अन्य बीजेपी सहयोगियों ने भी उठाए चुनाव आयोग पर सवाल

टीडीपी, एलजेपी और अन्य बीजेपी सहयोगियों ने भी उठाए चुनाव आयोग पर सवाल

September 25, 2026
हिंदुओं के मार्गदर्शक शंकराचार्य या चंपत राय ?

ज्ञानेश कुमार के आने के बाद से बीजेपी के संगठन की तरह काम कर रहा निर्वाचन आयोग: दिग्विजय सिंह

September 25, 2026
डीडीए की 2001 से पहले बनी ऊंची इमारतों का सुरक्षा ‘ऑडिट’ कराने का आदेश

डीडीए की 2001 से पहले बनी ऊंची इमारतों का सुरक्षा ‘ऑडिट’ कराने का आदेश

September 25, 2026

Recent News

Qaumi Tanzeem provide national news, international news, sports, articles, business, entrtaimnet, jobs and career news in Hindi online.

Follow Us

Browse by Category

  • Uncategorized
  • अरब दुनिया
  • उत्तर प्रदेश
  • कैरियर
  • खेल
  • झारखंड
  • दुनिया
  • देश
  • नौकरी
  • बिजनेस
  • बिहार
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल

Recent News

चुनाव आयोग पर आखिर किसका दबाव-अखिलेश यादव

बीजेपी झूठा प्रचार करती रही, कोई निवेश नहीं हुआ : अखिलेश यादव

September 25, 2026
टीडीपी, एलजेपी और अन्य बीजेपी सहयोगियों ने भी उठाए चुनाव आयोग पर सवाल

टीडीपी, एलजेपी और अन्य बीजेपी सहयोगियों ने भी उठाए चुनाव आयोग पर सवाल

September 25, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© copyright 2017 - 2023, Qaumi Tanzeem, All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • बिहार
  • अरब दुनिया
  • दुनिया
  • बिजनेस
  • नौकरी
  • कैरियर
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • खेल
  • Epaper
  • اردو خبریں

© copyright 2017 - 2023, Qaumi Tanzeem, All Rights Reserved.