दिल्ली में यमुना का जलस्तर धीरे-धीरे घट रहा है। लेकिन अभी भी यमुना का जलस्तर खतरे के निशान के ऊपर है। रविवार सुबह 7 बजे तक यमुना का जल स्तर 205.59 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान से ऊपर है। निचले इलाकों में अभी भी पानी भरा हुआ है।मयूर विहार में राहत कैंप लगाए गए हैं, जहां यमुना किनारे रहने वाले लोगों को शिफ्ट किया गया है।
हथिनी कुंड बैराज से 51,857 क्यूसेक, वजीराबाद बैराज से 73,280 क्यूसेक और ओखला बैराज से 1,48,868 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। पानी के डिस्चार्ज में कमी और जल स्तर में गिरावट से बाढ़ का खतरा कुछ कम हुआ है, लेकिन संकट अभी पूरी तरह टला नहीं है।