रोहतक: रोहतक पहुंचे हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि आने वाले चुनाव में कांग्रेस पार्टी हरियाणा में सरकार बनाएगी। साथ ही यह भी कहा कि आए दिन कांग्रेस पार्टी में लोग शामिल हो रहे हैं। लगातार कांग्रेस पार्टी का कुनबा बढ़ रहा है।
रोहतक में डी-पार्क स्थित अपने निवास स्थान पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा, ”हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनेगी क्योंकि बीजेपी सरकार के 10 साल के शासन से लोग त्रस्त दिखाई दे रहे हैं। आज लोग कांग्रेस पार्टी को अपना विकल्प देख रहे हैं, इसलिए आए दिन सैकड़ों लोग कांग्रेस पार्टी में शामिल हो रहे हैं। इसी कड़ी में आज सैकड़ों लोगों ने कांग्रेस पार्टी ज्वाइन की है।’