• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Qaumi Tanzeem | Hindi News | Latest News | Breaking Samachar
Advertisement
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • बिहार
  • अरब दुनिया
  • दुनिया
  • बिजनेस
  • नौकरी
  • कैरियर
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • खेल
  • Epaper
  • اردو خبریں
No Result
View All Result

Home देश

हज यात्रा पर पर गए 98 भारतीयों की सऊदी अरब में ही मौत

Qaumi Tanzeem by Qaumi Tanzeem
June 22, 2024
in देश
0
हज यात्रा पर पर गए 98 भारतीयों की सऊदी अरब में ही मौत

नई दिल्ली:इस साल हज यात्रा पर पर गए 98 भारतीयों की सऊदी अरब में ही मौत हो गई। भारतीय विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि इस साल सऊदी अरब में हज यात्रा के दौरान प्राकृतिक कारणों और दुर्घटनाओं के कारण 98 भारतीयों की मौत हो गई। पिछले सप्ताह के अंत में भारत से 175,000 से अधिक तीर्थयात्री हज यात्रा के लिए सऊदी अरब गए थे। करीब एक महीने तक चलने वाली हज यात्रा संपन्न हो गई है और अब श्रद्धालुओं की वापसी शुरू होने वाली है।

शुक्रवार को नई दिल्ली में साप्ताहिक मीडिया ब्रीफिंग के दौरान विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, “हर साल हमारे यहां से बड़ी संख्या में भारतीय तीर्थयात्रा के लिए हज पर जाते हैं। इस साल, हमारे यहां से लगभग 1,75,000 भारतीय हज पर गए हैं। मुख्‍य तौर पर हज का समय 9 मई से 22 जुलाई तक है।” उन्‍होंने कहा, ”अब तक हमने अपने 98 नागरिकों को खो दिया है। ये मौतें प्राकृतिक कारणों, पुरानी बीमारी और बुढ़ापे के कारण हुई हैं।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि अराफात के दिन छह भारतीयों की मौत हुई और चार भारतीयों की मौत दुर्घटनाओं के कारण हुई। पिछले साल हज के दौरान 187 भारतीयों की मौत हुई थी।” ऐसा माना जा रहा है कि इस वर्ष की तीर्थयात्रा के दौरान भीषण गर्मी के कारण विभिन्न देशों से आए सैकड़ों लोगों की मृत्यु हुई है।

हज के दौरान सैकड़ों मिस्रवासियों की मौत की खबरों के बीच मिस्र के विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि उसने अस्पतालों का दौरा करने और लापता नागरिकों को खोजने के लिए मक्का में अपनी वाणिज्य दूतावास टीमों को तैनात किया है। इसी प्रकार जॉर्डन के विदेश मंत्रालय ने भी इस सप्ताह की शुरुआत में कहा था कि इस वर्ष तीर्थयात्रा के दौरान देश के दर्जनों तीर्थयात्रियों की जान चली गई है।

भारत ने तीर्थयात्रियों को मार्गदर्शन देने, खोए हुए तीर्थयात्रियों का पता लगाने और तीर्थयात्रा पर जाने वाले अपने नागरिकों को आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की। 18 जून को भारतीय हज मिशन ने कहा कि उसने इस वर्ष की तीर्थयात्रा के दौरान 100 से अधिक तीर्थयात्रियों को उनके परिवारों से मिलाकर आवश्यक सहायता प्रदान की। सऊदी अरब में भारत के राजदूत डॉ. सुहेल एजाज खान और जेद्दा में भारत के महावाणिज्य दूत शाहिद आलम भी भारतीय हज यात्रियों से बातचीत करने के साथ उनकी प्रतिक्रिया लेने के अलावा उनके समग्र कल्याण का जायजा लेने के लिए शिविरों का दौरा कर रहे हैं।

Previous Post

नीट प्रश्न पत्र लीक होने के मामले को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जुबानी जंग जारी

Next Post

एक और पुल ढहा, मोतिहारी में 2 करोड़ की लागत से हो रहा था निर्माण

Qaumi Tanzeem

Qaumi Tanzeem

Next Post
एक और पुल ढहा, मोतिहारी में 2 करोड़ की लागत से हो रहा था निर्माण

एक और पुल ढहा, मोतिहारी में 2 करोड़ की लागत से हो रहा था निर्माण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest

Hands on: Samsung Galaxy A5 2017 review

April 12, 2023
उत्तराखंड के देहरादून में बाघ और गुलदार का आतंक

उत्तराखंड के देहरादून में बाघ और गुलदार का आतंक

January 17, 2024
पश्चिम बंगाल में बीएसएफ को बड़ी सफलता हाथ लगी

पश्चिम बंगाल में बीएसएफ को बड़ी सफलता हाथ लगी

February 10, 2024
धीरेंद्र शास्त्री के ‘हिंदू राष्ट्र’ पर नीतीश कुमार का जवाब- यह संभव ही नहीं, हर धर्म का बराबर सम्मान

धीरेंद्र शास्त्री के ‘हिंदू राष्ट्र’ पर नीतीश कुमार का जवाब- यह संभव ही नहीं, हर धर्म का बराबर सम्मान

May 17, 2023

Hello world!

1

The Legend of Zelda: Breath of the Wild gameplay on the Nintendo Switch

0

Shadow Tactics: Blades of the Shogun Review

0

macOS Sierra review: Mac users get a modest update this year

0
सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री पद की ली शपथ, JDU से बने दो डिप्टी सीएम

सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री पद की ली शपथ, JDU से बने दो डिप्टी सीएम

April 15, 2026
दिल्ली-NCR समेत देश के कई हिस्सों में गर्मी का प्रकोप, जानें कब होगी मॉनसून की बारिश, मौसम विभाग का आया अलर्ट

दिल्ली में गर्मी ने पकड़ी रफ्तार

April 15, 2026
नीतीश कुमार I.N.D.I.A. गठबंधन की बैठक में शामिल होने के लिए मुंबई रवाना

बिहार में नीतीश ने सीएम पद से इस्तीफा दिया

April 14, 2026
हर अस्पताल में दलाल बैठे  जो प्राइवेट अस्पतालों में मरीजों को ले जाते हैं:अखिलेश यादव

महंगाई से जनजीवन पर पड़ेगा असर तो आवाज उठाएंगे : अखिलेश यादव

April 14, 2026

Recent News

Qaumi Tanzeem provide national news, international news, sports, articles, business, entrtaimnet, jobs and career news in Hindi online.

Follow Us

Browse by Category

  • Uncategorized
  • अरब दुनिया
  • उत्तर प्रदेश
  • कैरियर
  • खेल
  • झारखंड
  • दुनिया
  • देश
  • नौकरी
  • बिजनेस
  • बिहार
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल

Recent News

सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री पद की ली शपथ, JDU से बने दो डिप्टी सीएम

सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री पद की ली शपथ, JDU से बने दो डिप्टी सीएम

April 15, 2026
दिल्ली-NCR समेत देश के कई हिस्सों में गर्मी का प्रकोप, जानें कब होगी मॉनसून की बारिश, मौसम विभाग का आया अलर्ट

दिल्ली में गर्मी ने पकड़ी रफ्तार

April 15, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© copyright 2017 - 2023, Qaumi Tanzeem, All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • बिहार
  • अरब दुनिया
  • दुनिया
  • बिजनेस
  • नौकरी
  • कैरियर
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • खेल
  • Epaper
  • اردو خبریں

© copyright 2017 - 2023, Qaumi Tanzeem, All Rights Reserved.