वह क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट में अब तक खेली गई 92 पारियों में 109 सिक्स लगा चुके हैं। इस सूची में बेन स्टोक्स 138 छक्कों के साथ पहले नंबर पर काबिज हैं। हालांकि, ऋषभ अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा सके और 39 गेंदों का सामना करने के बाद 23 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी इस पारी में एक चौका और एक छक्का लगाया।











