राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 223 दर्ज किया गया, जिससे दिल्ली में लगातार दूसरे दिन हवा ‘खराब’ श्रेणी बनी रही। वहीं, सफदरजंग मौसम केंद्र पर अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस रहा।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीबीसीबी) के अनुसार, वायु गुणवत्ता सूचकांक 223 दर्ज किया गया, जो कि ‘खराब’ श्रेणी में आता है। यह आंकड़ा बुधवार को दर्ज किए गए एक्यूआई (245) से थोड़ा कम है।
सीपीसीबी के ‘समीर’ ऐप के मुताबिक, जहांगीरपुरी में शाम सात बजे एक्यूआई 305 रहा, जो कि ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है।
इसके अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी के 54 निगरानी स्टेशनों में से 29 में वायु गुणवत्ता ‘खराब’ और एक मौसम केंद्र पर ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई। इसके अलावा, शेष अन्य सभी केंद्रों पर वायु गुणवत्ता ‘मध्यम’ श्रेणी में रही।













